Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
स्वादिष्ट काजू के पकौड़े
मौनसून ने कुछ राज्यों में दस्तक दे दी है और इसी प्यारे से मौसम में चाय के साथ गरमा गरम पकौड़े खाने का भी अपना अलग सा आनंद होता है। चाट, कचौडियां और तीखे पकौड़े खा कर अगर आप बोर हो चुके हैं और अपने मुंह का स्वाद बदलना चाहते हैं, तो आज ही बनाइये काजू के पकौड़े। जी हां, इन्हें बनाना बहुत ही आसान है, जिसमें बिल्कुल भी झंझट नहीं होता।

सामग्री-
1 कप काजू
1 कप बेसन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 चम्मच अजवाइन
नमक
चुटकीभर सोडा
तलने के लिये तेल
1 चम्मच घी
½ कप पानी
विधि-
एक पैन में घी गरम करें और उसमें काजू को भूरा होने तक भून लें और एक किनारे रख दें। एक बतरन में, बेसन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, सोडा और पानी मिला कर गाढा घोल तैयार कर लें। अब उस मिश्रण में काजू मिलाएं। पैन में तेल डालें और उसमें पकौडे़ डाल कर डीप फ्राई करें। जब यह पूरी तरह से तल उठे तब इसे एक पेपर नैप्किन पर निकाल लें। आपका काजू पकौड़ा हरी चटनी और कैचप के साथ खाने के लिये तैयार है।



Click it and Unblock the Notifications
