Latest Updates
-
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया'
चीज़ कार्न स्प्रिंग रोल
सुबह का नाश्ता हो या फिर शाम की चाय के साथ कुछ हल्का खाने का मन करे तो स्प्रिंग रोल एक अच्छा ऑप्शन है। यह स्नैक पेट भरने वाला होता है। यह एक चाइनीज़ डिश है जो कि अब भारत में बहुत प्रचलित है। रोज़ रोज़ पकौडी़ और चिप्स खा कर यदि बोर हो चुके हैं तो चीज़ कार्न स्प्रिंग रोल बनाइये।
आप चाहे तो इसमें अपनी मन पसंद सब्जियां भी डाल सकती हैं, बस इन्हें बारीक काट लें और स्टीम या हल्का फ्राई कर लें। इसके अलावा आप नूडल्स भी डाल सकती हैं, यह बच्चों को बहुत पसंद आएगा।

कितने रोल्स- 8
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 10-15 मिनट
सामग्री-
स्प्रिंग रोल स्ट्रिप- 8
चीज- 2 कप
स्वीट कार्न- 1 कप
काली मिर्च पाउडर- 1½ चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
1. घिसी हुई चीज़ को स्वीट कार्न, नमक और काली मिर्च पाउडर के साथ मिलाएं।
2. एक प्लेट में स्प्रिंग रोल को फैला लें और दूसरी ओर चीज़ वाली सामग्री को भर दें।
3. अब धीरे-धीरे स्ट्रिप के दोनो किनारों को अच्छी प्रकार से बंद कर दें जिससे कि सामग्री बाहर ना निकले।
4. आप चाहें तो स्ट्रिप के किनारों को बंद करने के लिये पानी का भी प्रयोग कर सकती हैं।
5. अब फ्राइंग पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए तब उसमें तैयार स्प्रिंग रोल डाले। इसे मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तले।
6. जब यह तैयार हो जाए तब इसे गरमा गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications











