यम्‍मी एग आलू चाट

अंडा स्‍वास्‍थ्‍य के लिये बहुत ही अच्‍छा माना जाता है लेकिन हम में से बहुत लोग इसे सुबह ब्रेकफास्‍ट में खाना ज्‍यादा पसंद करते हैं। अंडे को अगर आप शाम को खाना चाहें तो उसे चाट के रूप में बना कर खाएं। जी हां, आप सही समझे। हम आज आपको एग आलू चाट बनाना सिखाएंगे क्‍योंकि यह बहुत ही चटपटा भी होता है और स्‍वादिष्‍ट भी। तो आइये जानते हैं इस रेसिपी को बनाने की सिंपल सी विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

Egg Aloo Chaat: Yummy Snack Recipe

सामग्री-

  • अंडा- 4
  • आलू- 5
  • प्‍याज- 3
  • टमाटर- 1
  • हरी मिर्च- 3
  • नींबू रस- 1 चम्‍मच
  • नमक
  • मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
  • चाट मसाला- 1 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
  • धनिया पत्‍ती- गार्निश करने के लिये

विधि-

  • सबसे पहले आलू को धो कर अच्‍छे से उबाल कर छील लीजिये।
  • उसके बाद अंडों को भी उबाल कर छील लीजिये।
  • अब एक बडे़ कटोरे में आलू, बारीक कटी प्‍याज, टमाटर, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाइये।
  • सभी सामग्रियो को हथों से अच्‍छी तरह से बारीक मसल लीजिये।
  • अब एक प्‍लेट में उबला अंडा ले कर उसे धागे से बीचो बीच काटिये।
  • फिर अंडे के बीच वाली जर्दी को या तो फेंक दीजिये या फिर उसे भी आलू के मिश्रण के साथ मिक्‍स कर लीजिये।
  • अब उबले अंडों के बीच में आलू के इस मिश्रण को भरें और ऊपर से चाट मसाला छिड़के।
  • आपका अंडा चाट तैयार है, इसे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।

Story first published: Wednesday, December 4, 2013, 17:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion