Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
फ्राई पनीर रोटी रोल
इस वीकेंड पर कई ऐसी रेसीपी हैं जिसे आप ट्राई कर सकते हैं। ये पेट भरने के लिये काफी होती हैं और बनाने में भी आसान होती हैं। पनीर रोटी रोल एक ऐसी ही टेस्टी और चटकारेदार रेसीपी है, जिसको बनाने की विधि आज हम आपको बताएंगे। ये समय मॉनसून का है तो ऐसे में कुछ तला भुना खाना किसे अच्छा नहीं लगता।
इसमें फ्राई पनीर और सब्जियां पड़ी होती हैं, जिससे यह पौष्टि भी हो जाता है। इसको तलने के समय थोड़ा गोल्डन ब्राउन कर लें जिससे यह क्रिस्प हो जाए, तभी इसे खाने में मजा आएगा। आइये जानते हैं पनीर रोटी रोल को बनाने की विधि-

कितने लोगों के लिये- 4-5
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
पनीर क्यूब्स- 1 कप
प्याज- 2
स्वीट कार्न- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 3-4
टमाटर- 1
लहसुन- 6-7
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
टमैटो सॉस- 1 चम्मच
ग्रीन चिली सॉस- 1 चम्मच
नींबू रस- 1 चम्मच
थाई राइस पेपर- 10 से 12
जीरा- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि-
- पैन में 1 चम्मच तेल डालें और जब गरम हो जाए तब उसमें जीरा डाल कर तड़काएं।
- फिर प्याज , लहसुन और हरी मिर्च डाल कर चलाएं और ऊपर से हल्दी और नमक डालें। मध्यम आंच पर 4 मिनट पकाएं।
- फिर कटे टमाटर, लाल मिर्च पाउडर, स्वीट कार्न और ग्रीन चिली सॉस डाल कर पकाएं।
- उसके बाद पनीर क्यूब्स डाल कर 5 मिनट तक पकाएं और बाद में नींबू का रस डाल कर मिक्स करें, उसके बाद मिश्रण को किनारे रखें।
- अब थाई राइस पेपर को पानी में 5 मिनट के लिये भिगो दें जिससे वह नरम हो जाए, उसके बाद इसे निकाल कर एक साफ तौलिये पर रख लें।
- भरावन सामग्री को इस राइस पेपर के भीतर मे रख लें और दूसरे राइस पेपर से ऊपर ढंक दें। फिर इसके कार्नर को पानी लगा कर दबा दें। फिर इसे रोल कर दें। इसी तरह से कई रोल बना डालें।
- अब कढाई में तेल गरम करें, उसमें इस पनीर रोल को भूरा होने तक तल लें।



Click it and Unblock the Notifications
