Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
बच्चों को नाश्ते में खिलाइये मिनी पिज्जा
Chats
oi-Staff
बच्चों को खाना खिलाना बहुत ही मुश्किल है। चाहे बात नाश्ते कि हो या फिर लंच की। बच्चों को केवल बाहरी भोजन से ही प्यार है। लेकिन आप खुद ही सोंचिये कि यदि आप अपने घर पर खुद ही अच्छा अच्छा और बाजार जैसा खाना बनाएंगी तो आपके बच्चे बाजारु खाने का रुख क्यूं करेंगे। तो चलिये अपने बच्चों को बना कर खिलाते हैं घर का मिनी पिज्जा। मिनी पिज्जा को ब्रेकफास्ट में बना सकती हैं। यह बनाने में भी आसान है और खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। बस जरुरत है इसे अच्छे ढंग से सजाने की। आइये जानते हैं कि मिनी पिज्जा बनता कैसे है-
कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 20-25 मिनट

सामग्री-
अंडा- 3
ब्रेड स्लाइस- 4
शिमला मिर्च- 1/2
टमाटर स्लाइस- 2-4
टमैटो सॉस- 1 चम्मच
मोजरेल्ला चीज़- 1/2 कप
ओरीगेनो- चुटकीभर
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- अंडे को उबाल कर दो भागों में काटिये।
- एक ओर ब्रेड स्लाइस को कठोर होने तक टोस्ट कीजिये।
- ब्रेड स्लाइस पर टमैटो सॉस लगाइये फिर उस पर मोजरेल्ला चीज़ घिस कर डालिये।
- इस पर उबले अंडे रखिये और ऊपर से ओरीगेनो और नमक छिड़किये।
- अब इस ब्रेड स्लाइस को माइक्रोवेव में कुछ देर के लिये रखें जिससे इस पर पड़ी चीज़ पिघल जाए।
- अब इस मिनी पिज्जा को शिमला मिर्च की स्लाइस से सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Mini Pizzas: Breakfast Recipe For Kids
Story first published: Friday, September 20, 2013, 6:30 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2013



Click it and Unblock the Notifications