Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
कभी खाया है आपने सोया बीन कबाब
हमें लगता है कि कबाब केवल और केवल मीट या चिकन से बनाया जाता है। इसलिये यह डिश कभी कोई वेजिटेरियन इंसान नहीं खा सकता। पर दोस्तों हैरान परेशान और दुखी होने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि हमें पता है ऐसी कई रेसिपीज़ जो नॉन वेज की तरह देखने में लगती है पर होती नहीं है। सोया बीन कबाब इसी तरह की ऐक टेस्टी रेसिपी है जो देखने में मटन कबाब की तरह लगती है पर होती बिल्कुल भी नहीं है।
सोया बीन कबाब वेजिटेरियन खाने वालों को बहुत पसंद आएगी क्योंकि इसमें बहुत सारे मसालों का मिश्रण होता है। यह तीखा होता है, यह चटपटा भी होता है और साथ में इसमें बहुत सारा पौष्टिक तत्व भी होता है। तो आइये दोस्तों देखते हैं कि सोया बीन कबाब बनाया कैसे जाता है।

कितने लोगो के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
सोया चंक- 10
अदरक लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
हरी मिर्च- 4
प्याज- 1
हरी धनिया- 1 डंठल
दही- 2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- सोया चंक को गरम पानी में 10 मिनट के लिये भिगोदें। फिर पानी निचोड़ कर किनारे प्लेट में रखें।
- अब अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक को सोया चंक्स पर लगा दें।
- अब प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती का पेस्ट तैयार कीजिये।
- इस पेस्ट को दही के साथ मिक्स कीजिये और इसे सोया चंक्स पर डाल कर मैरीनेट कर दीजिये।
- ओवन को 200 पर डिग्री करें।
- सोया चंक्स को बेकिंग डिश में डाल कर उसके ऊपर मैरीनेड वाला बचा मिश्रण डालें।
- अब सोया चंक्स पर ब्रश से तेल लगाइये।
- फिर इसे 60 परसेंट पावर पर 10 मिनट के लिये ग्रिल्ल करें।
- सोया को बीच बीच में पलटती रहिये और इसी तरह से पका लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
