Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
चुकंदर का हलवा बनाने कि विधि
Desserts
oi-Staff
बीटरूट हलवा या फिर चुकंदर का हलवा काफी स्वादिष्ट मिठाई के रूप में खाई जाती है। यह बनाने में बहुत ही आसान है और खाने में तो इसका कोई स्वाद ही नहीं है। क्या आप जानते हैं कि चुकंदर खाने से शरीर को कितना ज्यादा लाभ मिलता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट तत्व शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते हैं। वे लोग जिन्हें चुकंदर बिल्कुल भी नहीं अच्छा लगता उन्हें भी यह हलवा बहुत टेस्टी लगेगा। तो आइये देर किस बात ही बनाते हैं चुकंदर का टेस्टी हलवा और लूटते हैं दूसरों से तारीफ।
कितने- 2
पकाने में समय- 30 मिनट
तैयारी में समय- 15 मिनट

सामग्री-
- चुकंदर- 2 कप घिसी हुई
- चीनी- 3/4 कप
- दूध- 2 कप
- इलायची पाउडर- 1/4 चम्मच
- बादाम- 10
- काजू- थोड़ा सा
- घी- 1/4 कप
- खोआ- 100 ग्राम
विधि-
- चुकंदर को छील कर घिस लें।
- उबलते हुए पानी में बादाम डाल कर उसे छील लें और चाकू से बारीक काट लें।
- पैन में एक चम्मच घी गरम करें, उसमें काजू फ्राई करें और किनारे रख दें।
- अब उसी पैन में 1 चम्मच घी गरम करें, उसमें घिसा हुआ चुकंदर डालें और उसे तब तक भूनें जब तक कि उसमें से कच्चेपन की महक ना निकल जाए।
- फिर इसमें 2 कप दूध डाले और हल्की आंच पर फ्राई करें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि वह मुलायम न हो जाए और उसमें का सारा दूध उड़ ना जाए।
- अब चीनी और खोआ मिलाएं और कुछ देर और पकाएं।
- फिर इलायची पाउडर और बचा हुआ घी डालें।
- काजू और बादाम से गार्निश करें।
- गरमा गरम सर्व करें
Comments
English summary
Beetroot Halwa Recipe
Story first published: Tuesday, October 15, 2013, 14:29 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2013



Click it and Unblock the Notifications
