Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
नवरात्र के व्रत के लिये बनाएं साबूदाना खीर
Desserts
oi-Staff
नवरात्री आज से शुरु हो चुकी है। इस दौरान अगर आप या आपके परिवार में किसी ने उपवास रखा है तो आप उनके लिये मीठे में साबुदाने की खीर बना सकती हैं। यह खाने में काफी टेस्टी होती है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। आइये जानते हैं साबुदाने की खीर बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिये- 2-3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
MUST TRY: नवरात्र पर बनाइये कुल्लड़ की खीर

सामग्री-
- ½ कप साबुदाना
- 2 कप दूध
- 2 कप पानी
- स्वादअनुसार चीनी
- 4-5 हरी इलायची या पावडर
- 2 चम्मच कटे काजू
- 1/2 चम्मच किशमिश
- 3-4 केसर के धागे
विधि-
- खीर बनाने के लिये साबुदाने को पानी में 2-3 घंटों के लिये भिगो दें।
- फिर साबुदाने को छान कर किनारे रखें।
- एक पैन को आंच पर चढ़ाएं और मध्यम आंच पर दूध को उबलने के लिये रखें।
- दूध को बीच बीच में चलाती रहें नहीं तो वज जल जाएगा।
- आप चाहें तो दूध में थोड़ा सा पानी भी मिला कर उबाल सकती हैं।
- जब दूध खूब गाढा हो जाए तब उसमें भिगोए हुए साबुदाने मिलाएं।
- अब इसे 5 मिनट तक पकाएं।
- जब साबुदाने अच्छी तरह से पक जाए तब उसमें चीनी, इलायची पावडर, केसर और मेवे मिलाएं।
- अब इसे 2-3 मिनट तक पकाने के बाद सर्व करें।
- आप साबुदाने की खीर को ठंडी या गरम सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Fast Recipe: Sabudana kheer recipe
Story first published: Saturday, March 21, 2015, 13:10 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications