Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
काफी स्वादिष्ट होती है ये नूर जहानी खीर
Desserts
oi-Staff
खीर सबकी प्रिय होती है और लोग इसे बडे़ चाव से खाते भी हैं। खीर का असली स्वाद ईद में या फिर किसी पर्व पर ही आता है। खीर बनाना काफी आसान काम है। लेकिन बहुत से लोग केवल साधारण सी खीर बनाना ही जानते हैं इसलिये आज हम उनके लिये पाकिस्तान से खास नूर जहानी खीर बनाने की विधि ले कर आए हैं।
इस स्वादिष्ट खीर में चावल के साथ साथ चमचम की मिठाई भी डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और भी ज्यादा बेहतरीन हो जाता है। डिनर के बाद जब आप इस खीर को सर्व करेंगी तो परिवार वाले और भी ज्यादा खुश हो जाएंगे। आइये जानते हैं कि इस स्वादिष्ट नूर जहानी खीर को कैसे बनाया जाता है। मधुमेह रोगियों के लिये पनीर खीर

सामग्री-
- खीर- 1 लीटर
- खोआ- ½ से 1 कप
- चावल- 1 कप
- चीनी- 3 बडे़ चम्मच
- वेनीला कस्टर्ड पावडर- 3 चम्मच
- कंडेन्स मिल्क- 1 टिन
- चमचम मिठाई- 250 ग्राम
- हरी इलायची पावडर- ½ चम्मच
- बादाम और पिस्ता- थोड़े से गार्निश करने के लिये
- चांदी वर्क- यदि जरुरत हो तो
विधि-
- खीर बनाने के लिये दूध को एक बडे़ से बरतन में उबालिये।
- फिर उसमें चावल, खोआ, इलायची पावडर और चीनी मिक्स कीजिये। इसे धीमी आंच पर पकाइये।
- अब कप दूध में कस्टर्ड पावडर डाल कर मिक्स करें।
- जब दूध गाढा हो जाए तब उसमें कस्टर्ड पावडर वाला घोल डालें और लगातार चलाती रहें। जब दूध गाढा हो जाए तब उसे ठंडा होने के लिये रख दें।
- अब इसमें कंडेंस मिल्क मिक्स करें।
- अब इसे एक प्याले में निकालिये, उपर से कटे हुए बादाम और पिस्ते छिड़किये।
- उसके बाद खीर में चमचम मिठाई को डाल कर ऊपर से चांदी का वर्क लगाइये।
- लीजिये तैयार हो गई आपकी नूरजहानी खीर।
Comments
English summary
Noor Jahani Kheer Recipe
Story first published: Wednesday, October 8, 2014, 14:33 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2014



Click it and Unblock the Notifications
