Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
रक्षाबंधन पर प्यारे भाई को बना कर खिलाइये केसर वाली रबड़ी
Desserts
oi-Staff
रक्षाबंधन पर जब बहनों का फर्ज होना चाहिये कि वे अपने भाई के लिये अपने हाथों से कुछ मीठा बना कर उन्हें खिलाएं। इसलिये आज हम आपको खास केसर वाली रबड़ी बनाना सिखाएंगे।
यह स्वादिष्ट रबरी बनने में तो टाइम लगती है लेकिन जैसा कहा जाता है कि महनत का फल मीठा होता है, तो उसी तरह से यह रबरी भी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है।
The Paytm Great Cashback Sale is On! Get 100% Cashback on Movies and More
रबड़ी को कढ़ाई में पकाइये और आंच को धीमा और मध्यम करती जाइये। इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि दूध जलना नहीं चाहिये। अब आइये देखते हैं केसर वाली रबड़ी बनाने की विधि-

कितने- 3-4 सदस्यों के लिये
पकाने में समय- 1 घंटा
सामग्री-
- 1.25 लीटर फुल फैट वाला दूध, 5 कप
- 2.5 से 3 बड़े चम्मच चीनी
- 5 से 6 इलायची या आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 12 से 15 केसर के धागे, क्रश किये हुए
- 1 चम्मच गुलाब जल या केवड़ा जल
- 2 बड़े चम्मच बादाम और 2 बड़े चम्मच पिस्ता, कटे हुए
बनाने की विधि-
- एक गहरे पैन में 1.25 लीटर या फिर 5 कप दूध ले कर धीमी आंच से ले कर मध्यम आंच तक तब तक पकाएं जब तक कि दूध में मलाई तैरती हुई ना दिखे।
- मलाई को चलाइये और दूध को काफी देर तक पकाइये।
- जब तक दूध पक रहा हो, तब तक बादाम और पिस्ते को गरम पानी में 30 मिनट के लिये भिगो दें और फिर उसे छील कर महीन काट लें।
- दूध को देखते रहिये कि कहीं वज जले नहीं। दूध में मलाई पड़ने लगे तो उसे चम्मच से पैन के किनारे ही चिपकाती जाइये।
- इससे आपका दूध गाढा होता चला जाएगा और दूध एक दम आधा हो जाएगा।
- इसके बाद इसमें 3 चम्मच शक्कर, केसर तथा इलायची मिला कर चलाइये।
- जब दूध पक कर गाढा हो जाए तब इसमें स्लाइस किये हुए बादाम और पिस्ते मिलाइये।
- फिर 1 छोटा चम्मच गुलाबजल मिला कर ठंडा या गरम सर्व कीजिये।
Comments
English summary
Raksha Bandhan recipe: Kesar rabdi recipe
Story first published: Thursday, August 18, 2016, 14:09 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2016



Click it and Unblock the Notifications