Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
क्रिसमस केक: ऑरेंज केक विध चॉकलेट
क्रिसमस पर केक बनाने का अपना खास महत्व होता है। क्रिसमस पर आपको एक से एक आकार वाले और स्वाद वाले केक बाजारों में मिल जाएंगे। यदि आप भी इस क्रिसमस पर केक बनाने की सोंच रही हैं तो चिंता ना करें हम आपको बहुत ही आसान सा ऑरेंज केक बनाना सिखाएंगे। इस केक पर सजावट के लिये चॉकलेट और क्रीम का प्रयोग किया जाता है। केक को सजाने के लिये संतरे के छिलके का भी प्रयोग करेंगें जिसे ऑरेंज जेस्ट के नाम से पुकारा जाता है।
बच्चों को क्रिसमस पर केक खाने की बड़ी चाहत हेाती है। उन्हें इस बार क्रिसमस पर सरप्राइज देना ना भूलियेगा। आइये देखते हैं कि ऑरेंज केक विध चॉकलेट कैसे बनाते हैं।
केक बनाने के लिये
- मैदा- 200 ग्राम
- बेकिंग पाउडर- 1 चम्मच
- बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच
- नमक-चुटकीभर
- बटर-200 ग्राम
- चीनी- 200 ग्राम
- अंडे-4
- संतरे का जूस- 1/2 कप
- ऑरेंज जेंस्ट- 2 चम्मच
सजावट के लिये
- फेंटी हुई क्रीम- 1 1/2 कप
- पाउडर वाली चीनी- 2 चम्मच
- सेमी स्वीट चॉकलेट- 150 ग्राम
- बटर- 50 ग्राम
- वेनीला एक्सट्रैक्ट- 1 चम्मच

विधि-
ओवन को 170 डिग्री पर प्रीहीट करें
8 इंच पैन को मैदे से ग्रीस करें।
मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक एक कटोरे में मिक्स करें।
बटर और चीनी को एक साथ फेंट लें अैर आटे के साथ मिक्स करें।

विधि-
- अब एक एक कर के अंडे को तोड़ कर डालें।
- फिर इसमें संतरे का रस और ऑरेंज जेस्ट डाल कर मिक्स करें।
- सारे मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स करें और पैन में डालें।
- अब इसे 40 से 45 मिनट तक पकाएं।
- ओवन से पैन को निकालें और 5 मिनट के लिये ठंडा होने दें।
- अब पैन से केक को निकाल कर बाहर ठंडा होने के लिये रखें ।

विधि

फ्रोस्टिंग के लिये
पैन में चॉकलेट और बटर को एक साथ पिघलाएं।
आंच से हटा कर फिर उसमें रूम टंपरेचर पर लाएं।

फ्रोस्टिंग के लिये
इसमें वेनिला एक्सट्रैक्ट मिलाएं।
फिर पाउडर शुगर और क्रीम को एक बाउल में मिलाएं।

फ्रोस्टिंग के लिये
इसे तब तक फेंटे जब तक कि इसमें झाग ना आ जाए।
फिर इसमें चॉकलेट वाला पेस्ट मिलाएं।

केक के लिये
अब केक को बीच से काटिये।
दोनों पीस को अलग रखिये और फिर एक पीस पर क्रीम अच्छी तरह से फैलाइये।

केक के लिये
अब केक के दूसरे भाग को पहले वाले भाग के ऊपर रखें।
फिर केक को अपनी मर्जी से सजाएं।



Click it and Unblock the Notifications