Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
इस तरह बनाएं टेस्टी-टेस्टी कीटो सलाद
जो लोग अपनी डाइट के जरिए वजन कम करना चाहते हैं, वह अक्सर केटोजेनिक डाइट का रास्ता अपनाते हैं। यह एक लो कार्ब और हाई फैट डाइट है। इसमें आमतौर पर कार्ब्स को लिमिटेड करके किटोसिस को प्रोत्साहित किया जाता है। जिससे आपका शरीर ग्लूकोज के बजाय ऊर्जा के लिए केटोन्स का उपयोग करना शुरू कर देता है। हालांकि, बहुत लोगों के लिए कीटो डाइट पर बने रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनके पास फूड व डिशेज के ऑप्शन लिमिटेड होते हैं। तो चलिए आज हम आपको कीटो सलाद रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपनी भूख को हेल्दी तरीके से शांत कर सकते हैं।

तैयारी का समय 15 मिनट
पकाने का समय 10 मीटर
कुल टाइम 25 मिनट
आवश्यक सामग्री
• 1 एलबी चिकन ब्रेस्ट या अपनी पसंद का कोई अन्य मीट
• 1 पीकेटी टैको मसाला
• 1 कद्दूकस किया लेटस/आइसबर्ग
• 1 एवोकैडो
• 1 कप कटा हुआ चेडर चीज़
• 1/2 कप कटा हुआ जैतून
• 4 बड़े चम्मच खट्टा क्रीम
• 4 बड़े चम्मच साल्सा
• 1/2 कप प्याज़
• 1 बड़ा टमाटर का टुकड़ा
• लो कार्ब टॉर्टिला चिप्स (वैकल्पिक)
मीट को करें ग्रिल
कीटो सलाद बनाने के लिए सबसे पहले अपनी पसंद के चिकन या मीट को टैको सीज़निंग के साथ ग्रिल करें। ठंडा होने तक अलग रख दें।
सलाद पत्ते से करें तैयारी
अब एक बाउल लें और उस पर सबसे पहले लेटस या सलाद पत्ता को बाल में नीचे रखें।
मिक्स करें सामग्री
अब आप अन्य सभी सामग्री को आपस में मिक्स करें। आप इस दौरान ग्रिल्ड मीट को भी इसमें रखें। अब आप इस मिश्रण को बाउल में लेटस के उपर रखें।
करें ड्रेसिंग
अब आप अपने सलाद को और भी अधिक डिलिशियस बनाने के लिए कीटो फ्रेंडली ड्रेसिंग को इसमें एड करें। वैसे, कीटो सलाद के साथ साल्सा और खट्टा क्रीम काफी अच्छे लगते हैं। आप इसके अलावा वैकल्पिक रूप से गुआकामोल / प्याज / नमक / काली मिर्च से भी गार्निश करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
