Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
बेहद आसान है लौंग लता बनाना, जानिए रेसिपी
लवंग लतिका जिसे लौंग लता के नाम से भी जाना जाता है, देश के कई हिस्सों में तैयार की जाने वाली एक पारंपरिक मिठाई है। लेकिन जो चीज इस मिठाई को इतना अनोखा बनाती है, वह है चीनी की चाशनी में सराबोर इसकी स्वादिष्ट स्टफिंग और कुरकुरी कोटिंग। इस डिश की एक खास बात यह भी है कि लोग इसे मिठाई के अलावा स्नैक के रूप में भी खाते हैं। लौंग लता ऑल पर्पस फ्लोर से बनी मिठाई है, जिसे खोया से भरकर, डीप फ्राई करके चाशनी में डुबोया जाता है। यदि आपको मीठा खाना बेहद पसंद है और आप कुछ मीठा खाने के लिए तरस रही हैं, तो लौंग लता बनाकर उसका लुत्फ उठा सकते हैं। इस स्वादिष्ट मिठाई को बनाने के लिए आपको कुकिंग एक्सपर्ट होने की आवश्यकता नहीं है। आप इस मिठाई को अपनी रसोई में उपलब्ध साधारण सामग्री से बना सकते हैं, तो फिर देर किस बात की, चलिए शुरू करते हैं।

लौंग लता की सामग्री
12 सर्विंग्स
• 3 1/2 टेबल स्पून घी
• 3 कप चीनी
• 1/4 कप रिफाइंड तेल
• 3 कप मैदा
• 1 1/2 कप खोआ
• 12 मसाला लौंग
स्टेप 1 आटा तैयार करें
एक बाउल में मैदा और घी डालें। इसे अच्छे से मिलाएं और फिर इसे गूंद कर आटा गूंथ लें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। इसके बाद बड़े आटे से 12 छोटे-छोटे बराबर लोई बना लें।
स्टेप 2 आटे को रोल करें
लोई को बेल कर छोटी-छोटी गोल आकार की पूरियां बना लें। अब पूरियों पर थोडा़ सा पानी छिड़कें और फिर खोये में स्टफिंग डालें।
स्टेप 3 एक छोटा लिफाफा आकार बनाएं
एक बार जब आप आटे को खोया से भर दें, तो एक छोटा लिफाफा जैसा आकार दें और इसे एक लौंग से सील कर दें।
स्टेप 4 चीनी की चाशनी में लौंगलता बना लें
एक कढ़ाई में 1/2 कप पानी डालें और चीनी डालें। उबाल आने दें। अब आपकी चाशनी तैयार है। अब आप एक कड़ाही में ऑयल डालकर गर्म कीजिए। इसके बाद खोये के स्टफ्ड लौंग लता डालिये और हल्का ब्राउन होने तक तलिये। सुनिश्चित करें कि वे कुरकुरे हैं। अब आप तैयार लौंग लता को चाशनी में डालिए और कुछ सेकंड्स के लिए छोड़ दें। इस दौरान इसे बीच-बीच में पलटते रहें। अब अपने लौंग लता को बाहर निकालिए। आपके लौंग लता परोसने के लिए तैयार हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
