Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
बच्चों के लिए इस तरह बनाएं रोटी पिज्जा
बच्चों को पिज्जा खाना बेहद ही पसंद होता है और वह अक्सर पिज्जा खाने की जिद करते हैं।हालांकि, बाजार से पिज्जा मंगवाकर खाना ना केवल महंगा पड़ता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी अच्छा नहीं होता। वहीं दूसरी ओर, अगर आप घर पर भी पिज्जा बनाती हैं तो मैदे से बना पिज्जा बेस बच्चों के लिए सही नहीं माना जाता। तो क्यों ना अब आप बच्चों की पसंद को एक हेल्दी ट्विस्ट दें और पिज्जा बेस को रोटी से स्विच कर दें।

जी हां, आज हम आपके लिए रोटी पिज्जा की एक क्विक रेसिपी लेकर आए हैं, जहां आपको पिज्जा बेस की आवश्यकता ही नहीं होगी। आप बची हुई रोटियों या फिर ताजा रोटियां बनाकर उसकी मदद से इस रोटी पिज्जा को बना सकती हैं। जिसे ना केवल बच्चे बेहद चाव से खाएंगे, बल्कि इस पिज्जा में रोटी व कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें एक पौष्टिक आहार भी मिलेगा। तो फिर देर किस बात की, झटपट शुरू करते हैं रोटी पिज्जा बनाना-
रोटी पिज्जा की सामग्री
2 सर्विंग्स
• 2 रूमाली रोटियां या बची हुई रोटियां
• 2 बड़े चम्मच चीज़ स्प्रेड
• 1 मध्यम कटा हुआ प्याज
• 4 बड़े चम्मच कॉर्न
• आवश्यकता अनुसार नमक
• 2 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
• 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ मोजरेला
• 2 बड़े चम्मच पास्ता सॉस
• 1 मध्यम कटा टमाटर
• 1 मध्यम कटी शिमला मिर्च
• 1 छोटा चम्मच अजवायन
• 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
विधि- • सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें कटे हुए प्याज़, टमाटर, शिमला मिर्च, कॉर्न, नमक, काली मिर्च, ऑरिगैनो और चिली फ्लेक्स डालकर एक तरफ रख दें।
• अब आप एक रोटी लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच पास्ता सॉस लगाएं। फिर उस पर 1 टेबल स्पून चीज़ फैला दें।
• अब आप रोटी पर मसाले वाली आधी सब्जियां डाल दीजिये।
• इसके बाद, इसके ऊपर मोजरेला चीज़ छिड़कें।
• दूसरी रोटी लें और यही प्रोसेस दोहराएं।
• दोनों रोटी पिज्जा को ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर 8-10 मिनट के लिए बेक कर लें।
• इन्हें ओवन से निकालें और स्लाइस काट लें।
• आपका रोटी पिज्जा बनकर तैयार है।
• आप इसे गरमागरम सर्व करें।
• अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप तवे पर भी रोटी पिज्जा को भी बेक कर सकते हैं।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications