Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ठंड के मौसम में कुछ मीठा खाने का है मन, तो बनाएं मटर का हलवा
ठंड के मौसम में लोग कई तरह की अलग-अलग सब्जियों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। इन्हीं सब्जियों में से एक है मटर। आमतौर पर मटर की मदद से सब्जी या चावल तैयार किए जाते हैं, लेकिन मटर को कई अन्य तरीकों से भी खाया जा सकता है। मसलन, अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो ऐसे में मटर की मदद से हलवा भी बनाया जा सकता है। यह एक आसान रेसिपी है, जो खाने में बेहद डिलिशियस लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मटर का हलवा बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं, जिसे आप भी अपने घर पर ट्राई कर सकते हैं और अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट दे सकते हैं-

मटर का हलवा बनाने के लिए सामग्री
• ताज़े हरे मटर उबले और दरदरे पिसे 1 कप
• मटर के छिलके
• चीनी 1 कप
• घी 1 बड़ा चम्मच
• बादाम बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
• काजू बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
• पिस्ता बारीक कटा हुआ 1 बड़ा चम्मच
• बेसन 2 बड़े चम्मच
• हरी इलायची पाउडर 1/2(आधा) छोटा चम्मच
• मावा कद्दूकस किया हुआ1/2(आधा) कप
हरी मटर का हलवा बनाने का तरीका
• एक नॉन स्टिक पैन में चीनी और 1 कप पानी डालकर चाशनी बना
लें।
• मटर के छिलकों के तार हटा दें, मोटे तौर पर काट लें और चाशनी में
डालें।
• एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें। बादाम, काजू और पिस्ता
डालकर 1-2 मिनिट तक भूनें।
• बेसन डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। हरी मटर डालें और धीमी आंच पर 4-5
मिनट तक भूनें।
• हरी इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
• खोया डालकर 1-2 मिनट तक भूनें। छिलकों के साथ चाशनी डालें और अच्छी
तरह मिलाएं। 3-4 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
• सर्विंग बाउल में निकालें और गरमागरम परोसें।
पोषण संबंधी जानकारी
• कैलोरी : 1863 किलो कैलोरी
• कार्बोहाइड्रेटः 306.9 ग्राम
• प्रोटीन : 37.6 ग्राम
• वसा : 53.9 ग्राम
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
