Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
मूंग दाल हलवा रेसिपी: कैसे बनाएं मूंग दाल शीरा
देश के विभिन्न हिस्सों में बनाएं जाने वाला मूंग दाल हलवा, मुख्यत: राजस्थानी मिठाई है। आज हम यहां आपके लिए इसका वीडियो और फोटोज लाएं, है जिनकी मदद से आप इसे आसानी से बना सकती है।
राजस्थान में सर्दियों में शीत लहरों के मौसम में त्यौहारों, शादियों और छोटे-छोटे मौको पर बनाया जाता है, लाजवाब मूंग दाल का हलवा। जो कि घी और सूखे मेवों से लबालब रहता है।
उत्तरी भारत कि थाली की यह मिठाई कर्नाटक में 'हेशारू बेले' के नाम से जानी जाती है।
जबकि वहीं इसे स्वास्थ्य के नजरों से देखें तो दाल के बने होने के कारण यह हलवा प्रोटीन से भरपूर है।
देश के कुछ हिस्सों में यह हलवा दूध डालकर बनया जाता है, लेकिन हम यहां इसे बिना दूध के ही बना रहें है। मूंग दाल की स्वीट ट्रीट को बनाने में समय, संयम और एकाग्रता की बहुत जरूरत होती है।
इस बार अगर आप कुछ हेल्दी मीठे की तलाश में है तो घर पर यह हलवा जरूर बनाएं। हलवा बनाने में आपकी मदद करेंगे यहां दिए जा रहें, वीडियो, फोटोज और स्टेप बाई स्टेप हलवा बनाने की रेसिपी।
मूंग दाल हलवा रेसिपी वीडियो

Recipe By: मीना भंडारी
Recipe Type: मीठाई
Serves: 2 लोगों के लिए
-
पीली धुली हुई मूंग दाल - 1 कप
पानी - ½ कप
घी - ¾ कप
चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - चुटकी भर
कटे हुए बादाम - 3-4 गर्निशिंग के लिए
केसर पत्ती - 3-4 गर्निशिंग के लिए
-
1. मूंग दाल को एक बाउल में 3-4 घंटे तक भीगो कर रखें और बाद में उसका पूरा पानी नितार लें।
2. अब दाल को मिक्सी जार में डालकर 1 टेबिल स्पून पानी डालें।
3. इसे अच्छे से पीस लें।
4. पीस कर इसे एक बाउल में निकाल लें और ½ कप घी मिलाए।
5. अच्छे से मिक्स करें।
6. अब इस तैयार मिक्सचर को गर्म पैन में डालें।
7. अब इसे धीमी आंच पर पकाएं और लगातार हिलाते रहें, ताकि गुठलें न बनें।
8. गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
9. अब इसमें ¼ कप घी अच्छे से मिक्स करें।
10. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि हलावा दानेदार न हो जाए और घी छोड़ना शूरू न हों। इसके बाद गैस को धीमा कर, इसके पकने दे।
11. जब तक एक पैन में चीनी डालकर, पानी मिलाए। ध्यान रहें पानी उतना ही हो, जितने में चीनी घुल जाएं।
12. चीनी को घुलने दें और गाढ़ा घोल बनने दें।
13. अब इस तैयार चाशनी को दाल के मिक्सचर में डालें।
14. कुछ मिनटों के लिए हलवा सेके, जब तक कि घी किनारें न छोड़े।
15. अब इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।
16. अब इसे कटे हुए बादाम और केसर से गार्निश कर, प्लेट में परोसें।
- 1. मूंग दाल को इस्तेमाल करने से पहले अच्छे से धो लें।
- 2. घी को ठंडे दाल के बैटर में ही मिलाए, लेकिन आप चाहें तो घी को डायरेक्ट पैन में भी डाल सकते है। पर ध्यान रहें कि घी जले नहीं।
- 3. दूध और खोया भी मिलाया जा सकता हैं।
- 4. चाशनी हल्की पतली होनी चाहिए।
- सर्विंग साइज - 1 कप
- कैलोरीज - 320 कैल
- फैट - 14 ग्राम
- प्रोटीन - 7 ग्राम
- कार्बोहाइड्रेटे्स - 40 ग्राम
- शुगर - 25 ग्राम
- फाइबर - 4 ग्राम
स्टेप बाई स्टेप हलवा बनाने की रेसिपी
1. मूंग दाल को एक बाउल में 3-4 घंटे तक भीगो कर रखें और बाद में उसका पूरा पानी नितार लें।

2. अब दाल को मिक्सी जार में डालकर 1 टेबिल स्पून पानी डालें।

3. इसे अच्छे से पीस लें।

4. पीस कर इसे एक बाउल में निकाल लें और ½ कप घी मिलाए।

5. अच्छे से मिक्स करें।

6. अब इस तैयार मिक्सचर को गर्म पैन में डालें।

7. अब इसे धीमी आंच पर पकाएं और लगातार हिलाते रहें, ताकि गुठलें न बनें।

8. गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

9. अब इसमें ¼ कप घी अच्छे से मिक्स करें।

10. लगातार हिलाते रहें, जब तक कि हलावा दानेदार न हो जाए और घी छोड़ना शूरू न हों। इसके बाद गैस को धीमा कर, इसके पकने दे।

11. जब तक एक पैन में चीनी डालकर, पानी मिलाए। ध्यान रहें पानी उतना ही हो, जितने में चीनी घुल जाएं।

12. चीनी को घुलने दें और गाढ़ा घोल बनने दें।

13. अब इस तैयार चाशनी को दाल के मिक्सचर में डालें।

14. कुछ मिनटों के लिए हलवा सेके, जब तक कि घी किनारें न छोड़े।

15. अब इलायची पाउडर अच्छे से मिक्स करें।

16. अब इसे कटे हुए बादाम और केसर से गार्निश कर, प्लेट में परोसें।

Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.

Click it and Unblock the Notifications