Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
जायकेदार अंडे आलू का सालन
Non Veg
oi-Staff
अंडे हमारी सेहत के लिये अच्छे माने जाते हैं क्योंकि इसमें ढेर सारा प्रोटीन और विटामिन होता है। इसके अलावा इस करी में आलू भी डालें जाते हैं जिससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाती है और टेस्टी भी लगती है। अंडे आलू का सालन नॉर्थ इंडिया में काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। अगर आप अंडे और आलू दोनों को ही पसंद करते हैं, तो आपको यह डिश जरुर बनानी चाहिये। अंडे आलू का सालन झट से बन भी जाती है। आप इसे लंच के समय या फिर डिनर के वक्त बना सकती हैं। आइये जानते हैं कि जायकेदार अंडे आलू का सालन किस विधि से बनाया जाता है।
YUMMY: एग पकौड़ा करी
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- अंडे- 3-4
- आलू- 2 कटे हुए
- प्याज- 1½
- टमाटर- 1½
- हरी मिर्च- 3-4
- अदरक लहसुन पेस्ट- 3 चम्मच
- लाल मिर्च पावडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पावडर- 1 चम्मच
- हल्दी पावडर- ½चम्मच
- धनिया पावडर- ½चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल
विधि-
- सबसे पहले अंडे और आलू को अलग अलग उबाल कर रख लें।
- फिर कढाई लें, उसमें तेल गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें कटी प्याज, हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर चलाएं।
- जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाए तब उसमें कटे टमाटर डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- उसके बाद इसमें आलू और अंडे डाल कर उसके साथ लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, हल्दी और धनिया पावडर मिक्स कर के चलाएं।
- कुछ देर के बाद इसमें 2-3 कप पानी और नमक डाल कर 10 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं।
- जब ग्रेवी गाढी हो जाए तब गैस बंद कर दें और इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Anday Aloo Ka Sallan Recipe
Story first published: Tuesday, November 18, 2014, 12:01 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2014



Click it and Unblock the Notifications
