Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
ग्रिल्ड सॉल्मन: इंडियन स्टाइल रेसिपी
Non Veg
oi-Staff
पार्टी हो या फिर चाहे यूं ही घर पर कुछ गिल्लड खाने का मन कर रहा हो, तो आप चिंता ना करें। आज हम आपको गिल्लड साल्मन मछली वो भी बिल्कुल इंडियन स्टाइल में बनाना सिखाएंगे। इसको बनाने के लिये आपको एक गिल्लर की आवश्यकता पडे़गी। बाकी इसमें लगाए जाने वाले मसाले आम मसाले हैं जो हर किचन में आसानी से प्राप्त हो जाते हैं। ग्रिल्लड चिकन तो आपने बहुत ही खाया होगा पर अब खुद भी और अपने दोस्तों को भी ग्रिल्लड साल्मन खिलाइये। इस मछली की बात करें तो इसमें बहुत सारा ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो कि सेहत के लिये बहुत लाभकारी होता है। तो आइये जानते हैं कि ग्रिल्लड साल्मन मछली कैसे बनाई जाती है।

कितने- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
सामग्री-
- साल्मन मछली- 3 धुली हुई
- अदरक लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- नींबू रस- 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- चुटकीभर
- नमक
- जैतून तेल- 2 चम्मच
विधि-
- साल्मन मछली को अदरक-लहसुन पेस्ट से अच्छी तरह से मैरीनेट करें। उस पर नींबू का रस भी लगाएं।
- अब इस पर लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक आदि को मिक्स कर के लगाएं।
- अब मछली के पीस को 30 मिनट के लिये ऐसे ही रखें ।
- अब पहले से गरम किये हुए गिल्ल पर तेल लगाइये।
- मछली के पीस पर भी तेल लगाएं और उसे कम आंच पर गिल्ल करें।
- एक बार गिल्ल हो जाने के बाद पीस को निकाले और प्लेट पर रख कर सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
