Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय -
World Digestive Health Day: क्यों मनाया जाता है विश्व पाचन स्वास्थ्य दिवस? जानें इस दिन का महत्व और इतिहास -
Grandma Style Aloo Baingan Recipe: दादी के हाथों जैसा चटपटा और लाजवाब स्वाद -
क्या ज्यादा तनाव लेने से ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है? AIIMS न्यूरोसर्जन ने बताई सच्चाई
स्वाद और शक्ती से भरा हॉट गार्लिक एग
Non Veg
oi-Staff
अगर आप कोई ऐसी रेसिपी बनाना चाहती हैं जो ना केवल स्वाद से ही भरपूर्ण हो बल्कि उसमें शक्ती भी भरपूर्ण हो तो, आप हॉट गार्लिक एग बना सकती हैं। इसे आराम से रोटी या पराठे के साथ खाया जा सकता है। यह रेसिपी अंडा और लहसुन पसंद करने वालों के लिये काफी अच्छी है। पर अगर आपको लहसुन का स्वाद पसंद नहीं तो आप इस रेसिपी को इंज्वॉय नहीं कर पाएंगी।
अंडा सेहत से भरा आहार है इसलिये आपको इस रेसिपी को जरुर बनानी चाहिये, जिससे आपके बच्चों को ढेर सारा पोषण प्राप्त हो सके। आइये जानते हैं हॉट गार्लिक एग को बनाने की रेसिपी क्या है।
TRY OUT THIS: आसानी से बनाएं बेसन एग पैनकेक

कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- उबले अंडे- 4 पीला भाग निकाल दें और अंडे को चॉप कर लें
- लहसुन- 10 कलियां
- हल्दी पावडर- 1 चम्मच
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
- मिर्च पावडर- 2 चम्मच
- जीरा पावडर- 2 चम्मच
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- राई- 1 चम्मच
- लाल मिर्च - 3
- मिर्च पावडर- चम्मच
- कडी पत्ती- 4
विधि-
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें लहुसन डाल कर पकाएं।
- फिर हल्दी, कटी धनिया डाल कर अच्छी तरह से चलाएं।
- अब पैन में मिर्च पावडर और जीरा पावडर डाल कर कुछ देर पकाएं।
- नींबू का रस और नमक डालें।
- कुछ देर के बाद आंच को बंद कर दें और फ्राई की हुई सामग्री को अलग कटोरे में निकालें।
- अब उसी पैन में थोड़ा और तेल डाल कर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तब उसमें राई और जीरा डालें।
- पकाते वक्त इसमें सूखी लाल मिर्च डालें।
- अब इसमें काली मिर्च पावडर और कडी पत्ती डाल कर चलाएं।
- अब जिस कटोरे में आपने अंडे चॉप कर के रखे हैं उसमें इसे तथा पहले वाले मिश्रण को डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- जब अंडे के टुकडे़ एक साथ मिक्स हो जाएं तब इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Hot Garlic Egg Recipe
Story first published: Thursday, March 12, 2015, 11:47 [IST]
Other articles published on Mar 12, 2015



Click it and Unblock the Notifications