Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मसालेदार फ्राइड चिकन लेग रेसिपी: VIDEO
मसालेदार और तीखा फ्राइड चिकन लेग किसी भी खुशी के मौके को खुशनिमां बनाने के लिये काफी है। नॉन वेज पसंद करने वालों को चिकन ज्यादा भाता है तो ऐसे में आप शाम को चाय के साथ स्पाइसी फ्राइड चिकन लेग बना कर हर किसी को सरप्राइज दे सकती हैं। आज हम आपके सामने इस रेसिपी का बढियां वीडियो भी ले कर आए हैं, जिसको देख कर आप इसे और अच्छी तरह से बनाना सीख जाएंगी। इसकी रेसिपी बहुत ही बेसिक है, जिसमें कोई ताम झाम नहीं है। आइये देखते हैं स्पाइसी फ्राइड चिकन लेग रेसिपी को बनाने की विधि। हैदराबादी शिखमपुरी कबाब रेसिपी
कितने- 1
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट
<center><iframe width="100%" height="417" src="//www.youtube.com/embed/44XbT7iDQcY" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
सामग्री-
चिकन लेग- 2
साबुत काली मिर्च- 1 चम्मच
लहसुन- 7 कलियां
अदरक- 2 इंच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
चिकन मसाला - 2 चम्मच
मैदा- 1/2 कप
तेल- 2 कप
नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- चिकन लेग गे दो पीस लें और उन्हें चाकू की मदद से स्लाइस कर लें, जिससे कि उनमें मसाला अच्छी तरह से समा जाए।
- फिर काली मिर्च, अदरक और लहसुन को एक साथ मिक्स कर के उसमें स्वादअनुसार नमक डालें।
- इसके बाद लाल मिर्च पाउडर और चिकन मसाला डाल कर पेस्ट बनाएं।
- इस मसला पेस्ट को चिकन लेग पीस पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें।
- 30 मिनट के बाद तेल गरम करें और जब वह गरम हो जाए, तब उसमें चिकन लेग एक एक कर के डालें।
- मसाला और चिकन अगल नहीं होना चाहिये।
- आंच को लो कर के चिकन पकाएं।
- फिर पैन को करीब 5 से 7 मिनट तक ढंक दें और तब तक पकाएं जब तक कि चिकन क्रिस्पी ना हो जाए।



Click it and Unblock the Notifications
