लज़ीज कबाब मुर्ग

शाम के समय कुछ चटपटा और कुछ अलग सा हट कर खाने का करता है। इंसान चाहे वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन, उसके मुंह में कबाब का नाम सुनते ही पानी आ जाता है। कबाब मुंह में घुल जाने वाले स्‍वादिष्‍ट टिक्‍के होते हैं जिन्‍हें तंदूर या ग्रिल्‍ल कर के बनाया जाता है। अगर आप नॉन वेज रेसिपी पसंद करते हैं तो, आपको कबाब मुर्ग बहुत ही स्‍वादिष्‍ट लगेगा।

चिकन पसंद करने वालों को कबाब मुर्ग बहुत पसंद आएगा। कबाब मुर्ग को बनाने में ज्‍यादा समय नहीं लगता। तो आइये देखते हैं कि कबाब मुर्ग बनाया कैसे जाता है।

Weekend Special: Kebab Mourgh

सामग्री-

  • चिकन ब्रेस्‍ट- 2 (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)
  • नींबू रस- 3 चम्‍मच
  • नमक- स्‍वादअनुसार
  • गरम मसाला- 1/2 चम्‍मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्‍मच
  • दही- 2 चम्‍मच
  • केसर- 1 चुटकी
  • बटर- 1 चम्‍मच
  • तेल- 3 चम्‍मच
  • हरी शिमला मिर्च- 1
  • प्‍याज- 1

विधि-

  • एक कटोरे में चिकन पीस, नींबू रस, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, 2 चम्‍मच तेल और दही मिलाइये।
  • इसे 5 घंटों के लिये मैरीनेट करें।
  • फिर बाउल में बटर पिघलाएं और उसमें 1 चम्‍मच तेल तथा केसर डालें।
  • शिमला मिर्च और प्‍याज को चौकोर भाग में काट लें ।
  • अब एक सींक में चिकन , शिमला मिर्च और प्‍याज के टुकड़ों को एक साथ पिरो लें।
  • एक छोटे से ब्रश की सहायता से चिकन पर केसर और बटर वाला पेस्‍ट लगाएं।
  • फिर ग्रिल्‍ल पैन या फिर बारबेक्‍यू पर पका लें।
  • इसको नींबू और प्‍याज की स्‍लास के साथ सर्व करें।

Story first published: Monday, November 11, 2013, 17:01 [IST]
Desktop Bottom Promotion