Latest Updates
-
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Headline for Deeplink Test Hindi -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Headline for AMP Deeplink -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना
दिवाली पर बच्चों के लिए बनाएं पिज्जा समोसा, जानें रेसिपी
दिवाली में बहुत ही कम समय बचा हुआ है। दिवाली को लेकर बच्चों में काफी क्रेज देखने को मिलता है। दिवाली के दिन बच्चों की मीठा खाने की कुछ खास इच्छा नहीं होती है। दिवाली में आप अपने बच्चों के लिए स्नैकस बना सकते है। दिवाली के दिन बच्चों को स्नैक काफी पसंद आते है। बच्चों को पिज्जा समोसा डिलिशियस स्नैक जरुर पसंद आएगा। पिज्जा समोसा को आप घर पर आसानी से बना सकते है। चलिए जानते हैं पिज्जा समोसा बनाने की स्वादिष्ट रेसिपी, जिसे आप दिवाली पर जरुर ट्राई करें।

पिज्जा बनाने की सामग्री
एक कप मैदा
मोजरेला चीज
एक शिमला मिर्च कटा हुआ
एक चम्मच पीज्जा सॉस
एक कप मोजरेला चीज कद्दूकस किया हुआ
तीन चम्मच तेल
दो प्याज कटा हुआ
पिज्जा समोसा बनाने की विधि
पिज्जा समोसा बनाने के लिए सबसे पहले मैदा, नमक, तेल और पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। किसी मुलायम कपड़े से आटे को ढक दें।
इसके बाद एक नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करके प्याज भून लें। इसके बाद शिमला मिर्च, पिज्जा सॉस, नमक और चीज सभी चीजों को डालकर अच्छे से भून लें।
मिश्रण तैयार होने के बाद आटे की गोली लेकर रोटी बना लें। इसके बाद रोटी में स्टफ भरकर पानी लगाकर किनारों को सील कर दें।
इसके बाद कढ़ाई में तेल गर्म करें और समोसे को डालकर तल लें। समोसा हल्का सुनहरा होने के बाद परोसें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications