Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
Rava Recipes: दिवाली पर ट्राई करें सूजी की ये टेस्टी रेसिपी, स्वाद के साथ हेल्थ के लिए भी है फायदेमंद

सूजी हर भारतिय किचन में मिल जाएगी। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक हर राज्य में सूजी की मदद से अलग अलग तरह के पकवान बनाए जाते हैं। किसी त्योहार से लेकर झटपट भूक मिटाने के लिए बनाए जाने के किसी स्नैक्स के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। नाश्ते से लेकर मिठाइयों तक, सूजी की ये बहुमुखी प्रतिभा इसे एक जादुई सामग्री बनाती है। यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होती है, क्योंकि ये आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम और जिंक जैसे जरूरी तत्व से भरपूर होती है। सूजी में प्रोटीन और फाइबर भी मौजूद होता है। जैसे-जैसे दिवाली का त्योहार पास आ रहा है, लोग अपने घरों में स्वाद के साथ सेहत के लिए भी रेसिपी ढुंढ रहे हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए दिवाली पर बनाने के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी लेकर आए हैं। जिसे आपके मेहमानों के साथ आपके बच्चे भी बहुत पसंद करेंगे।

सूजी काजू की मिठाई
बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 250 ग्राम
घी - 200 ग्राम
चीनी - 175 ग्राम
काजू - 15-20 बारीक कटे हुए
इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
सूजी काजू की मिठाई बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई को गैस पर रखकर गर्म कर लीजिए। अब इसमें घी को मध्यम आंच पर पिघलाने के लिए रख दें। पिघले हुए घी में सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। और फिर गैस बंद कर दीजिए। अब भुनी हुई सूजी को ठंडा होने के लिए रख दीजिए। ठंडा होने के बाद इसमें चीनी, इलाइची पाउडर और काजू डाल कर अच्छे से मिला लीजिए। अब इस मिश्रण को एक ट्रे में अच्छी तरह फैला लें। और बर्फी के आकार में काट लीजिए। आपकी सूजी काजू की मिठाई तैयार है। पिस्टा और काजू से इसे गर्निश करके परोसे।

सूजी का हलवा
बनाने के लिए सामग्री
सूजी - 100 ग्राम
चीनी - 20 ग्राम
घी - 20 ग्राम
मक्खन - 20 ग्राम
इलायची पाउडर - 1 बड़ा चम्मच
बादाम - 1 बड़ा चम्मच कटे हुए
किशमिश - 1 टेबल-स्पून कटी हुई
बनाने की विधि
सूजी का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और पानी का घोल बना लें। इस चाशनी को अलग रख दें। अब एक कढ़ाई में घी को गर्म होने के लिए रखे दें और फिर इसमें सूजी डालकर मीडियम आंच पर 15 मिनट तक सूजी के सुनहरा होने तक अच्छे से भून लें। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर कर दें। फिर इसमें इलायची पाउडर, किशमिश और बादाम के टुकड़े डाल दें। और फिर पानी-चीनी का घोल मिलाएं। जब तक कि मिश्रण पैन के किनारे न छोड़ने लगे। इसे चलाते रहे। आपका सूजी का हलवा तैयार है।

सूजी कॉर्न टिक्की
बनाने के लिए सामग्री
गोल्डन कॉर्न - भुने हुए
उबले आलू - कद्दूकस किया हुआ
सूजी
हरी मिर्च - कटी हुई
हरा धनिया - कटा हुआ
अदरक - कटा हुआ
भुना जीरा पाउडर
कसूरी मेथी
नमक
बनाने की विधि
सूडी कॉर्न टिक्की बनाने के लिए सारी सामग्री को मिक्स कर लें। और छोटी-छोटी टिक्की बना लें। अब गैस पर फ्राई पैन रखकर दोनों तरफ से हल्का ब्राउन और कुरकुरे होने तक फ्राई करें। फ्राई करने के बाद चाट मसाला डालकर हरी चटनी के साथ अपने बच्चों और मेहमानों को सर्व करें।
Boldsky लाइफस्टाइल की सारी खबरें यहां पाएं | Subscribe to Hindi Boldsky.



Click it and Unblock the Notifications
