Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
स्वादिष्ट बादाम पिस्ता बर्फी
Sweets
oi-Staff
बादाम पिस्ता बर्फी मावा से तैयार की जाने वाली स्वादिष्ट मिठाई है। यह पारंपरिक मिठाई घर पर भी बड़ी आसानी से तैयार की जा सकती है। अगर आप खोए को भी घर पर ही बनाएं तो आपकी मिठाई काफी हेल्दी तरीके से बनेगी। इस बर्फी में बादाम और पिस्ते पीस कर डाले जाते हैं। यह बर्फी आराम से 20-25 मिनट में बन कर तैयार हो जाती है। इन्हें या तो प्लेन ही सर्व करें या फिर एक गिलास दूध के साथ सर्व करें। यह काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ से भरी बादाम बर्फी है। तो सर्दियों में जरुर बनाएं यह स्वादिष्ट बादाम पिस्ता बर्फी।
व्रत में खाएं स्वादिष्ट लौकी की बर्फी
कितनी- 18 बर्फी
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट

सामग्री-
- (1 cup = 250 ml)
- 100 ग्राम मावा और कप घिसा खोआ
- 60 ग्राम बादाम
- 60 ग्राम पिस्ता
- 60 ग्राम चीनी
- 3 छोटी इलायची
- 1/4 चम्मच घी
- 1 से 2 चम्मच कटे बादाम और पिस्ते
विधि-
- पैन गरम करें, उसमें बादाम और पिस्ते को 2 से 3 मिनट सेंक लें।
- तब तक के लिये एक थाली पर घी लगा लें।
- जब बादाम और पिस्ता ठंडे हो जाएं तब उन्हें इलायची के साथ मिक्स कर के मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।
- उसी पैन में खोए को घिस कर डालें, साथ में चीनी भी मिक्स करें।
- पैन की आंच धीमी रखें और उसे लगातार चलाती रहें।
- जब आप देखें कि खोआ पक रहा है, तभी उसकी आंच बंद कर दें नहीं तो वह जलने लगेगा।
- अब इसे पैन से हटा दें और अच्छी हरह से मिक्स करें।
- अब बर्फी को घी लगी थाली में डालें और उसे आधे इंच का फैली कर कुछ देर के लिये रख दें।
- अब बर्फी पर कटे हुए बादाम और पिस्ता सजाएं और फिर उसे रूम टंपरेचर पर रख दें और बाद में ठंडी होने पर उसे चाकू से काटें।
- यह बर्फी ठंडे दिनों में तीन से चार दिन तक आराम से चल जाएगी।
Comments
English summary
Badam pista barfi recipe
Story first published: Monday, January 12, 2015, 14:14 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2015



Click it and Unblock the Notifications