Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
वेलेंटाइन डे पर बनाइये रेड वेल्वेट कपकेक

सामग्री-
2 1/2 कप मैदा, 1 टेबलस्पून बेकिंग पाउडर, 2 टेबलस्पून कोको पाउडर, 1/2 बटर, 1 1/2 कप चीनी, 2 अंडे, 1 टेबलस्पून वैनीला एक्सटेक्ट, 1 कप छाछ, 1 टेबलस्पून सिरका, 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा, एक चुटकी नमक, 2 छोटी बोतल लाल रंग का फूड कलर।
बनाने की विधी-
एक कटोरे में मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक मिला कर रख दें। अब दूसरे कटोरे में फूड कलर और कोको पाउडर को एक साथ मिला कर पेस्ट बना कर रख दें। अब एक दूसरी ओर ब्लेंडर की मदद से बटर और चीनी को अच्छी तरह से फेंटे और उसमें अंडा, वैनीला, रेड कोको पेस्ट को भली प्रकार से मिक्स कर लें। अब आपने जो पहले कटोरे में मैदा और बेकिंग पाउडर मिला कर रखा था उसको बटर वाले मिश्रण में मिला दें और उसके साथ ही इसमें छाछ भी मिलाएं और खूब फेंटे। अब एक दूसरी कटोरी में बेकिंग सोडा और सिरका मिला कर केक के मिश्रण में डाल दें और चलाएं। अपने ओवन को 350 डिग्री एफ के टंपरेचर पर गरम कर लें और मफिन टिन में केक के मिश्रण को डाल कर तब तक बेक करें जब तक इसमें डाली गई टूथपिक पर केक न चिपके। इसको ठंडा कर के इस पर अपने मन पसंद की आइसिंग करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
