Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
दिवाली में मिठाइयों का है अपना अलग महत्व
अतिरस्म - दीपावली के दौरान तमिलनाडू में बनने वाली यह सबसे प्रसिद्ध मिठाई है। अतिरस्म को बनाने के लिए चावल का आटा, बटर, जागेरी के अलावा कई मैवों की जरूरत पड़ती है। अतिरस्म को बनाने के दौरान इसके ऊपर एक खास तरह का सीरा डाला जाता है जो इसके स्वाद को और बढ़ा देता हैं अगर सीरा को बनाने में कोई भी गड़बड़ी हुई तो समझिये पूरी मिठाई का स्वाद बेकार हो जाएगा।
अंजीर कटलेट - अंजीर कटलेट जयपुर में बनेन वाली सबसे प्रसिद्ध मिठाई है जो दीपावली के दौरान खास तौर से बनाई जाती है। ज्यादातर इसे लोग दुकानों से ही खरीदते है क्योकि इसे बनाने में वक्त लगता है साथ ही इसकी विधी भी काफी कठिन होती है। अगर आप किसी को मिठई उपहार स्वरूप देना चाहते हैं तो अंजीर कटलेट खाने के साथ-साथ देखने में काफी आकर्षक लगती है।
होलिगे - कर्नाटका और महाराष्ट्र में बनेन वाली इस खास मिठाई का शायद आपने नाम न सुना होगा मगर होलिगे एक तरीके की मिटी रोटी होती है जिसको बनाने के लिए नारियल, चीनी मैदा का प्रयोग किया जाता है। इस मिठाई को बनाने के लिए काफी अनुभव की जरूरत पड़ती है। इस मिठाई को बनाने के दौरान अदरक का प्रयोग किया जाता है जो इसकी सबसे खास बात है।
गाजर का हलवा - दीपावली का मौसम आते ही घर में मेहमानों का भी दौर आना शुरू हो जाता है, गाजर का हलवा उत्तर भारत के अलावा भारत के ज्यादातर राज्यों में बनाया जाने वाला एक स्वादिष्ट व्यंजन है इसे आप चाहें तो काफी दिनों तक घर में बनाकर रख भी सकतें है। इसको बनाने के लिए गाजर, चीनी, देशी घी, किसमिस, काजू और नारियल के अलावा कई चीजों को प्रयोग किया जाता है।
रसगुल्ला - यह एक भारतीय मिठाई है जिसे दीवाली के दौरान हम सभी अपने घरों में बनाते हैं। इसे बनाने के लिए दुध से बने छेने का प्रयोग किया जाता है। उड़ीसा के पकवानों में रसगुल्ला सदियों से एक खास स्थान रखता है। कहा जाता है सबसे पहले रसगुल्ला कटक के एक छोटे से गांव खार में बेकरी चलाने वाले दो भाइयो ने बनाया था, जो अब कटक का सबसे मशहूर पकचान बन चुका है।



Click it and Unblock the Notifications
