Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
आलू प्याज पराठा
Veg
oi-Staff
किसी घर में पराठे ना खाएं जाएं ऐसा तो नामुमकिन है। यह एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे खाने से पेट अच्छी तरह से भर जाता है। आज हम आपको आलू प्याज का पराठा बनाने की विधि सिखाएंगे क्योंकि हो सकता है कि आपने आलू का पराठा खाया होगा लेकिन आज कुछ अलग सा टेस्ट ट्राई कीजिये। वैसे तो आप हजारों तरह के पराठे बना सकते हैं लेकिन इस पराठे में कुछ खास बात है। आलू प्याज पराठा बनाना बहुत आसान है और स्वाद में भी बहुत टेस्टी लगता है। तो चलिये देखते हैं आलू प्याज पराठा बनाने कि विधि-

कितने- 3
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट
सामग्री-
आलू- 3-4
प्याज- 2
हरी मिर्च- 2-3
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 1/2 चम्मच
जीरा- 1/2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 1/2 कप
पराठे के लिये-
गेहूं का आटा- 1 1/2 कप
पानी- 2 कप
तेल- 1 चम्मच
विधि-
- आलू धो कर 4 पीस में काटें और प्रेशर कुकर में 4 सीटी आने तक उबाल लें।
- तब तक के लिये आटा गूथ लें और कुछ देर के लिये किनारे रख दें।
- जब आलू पक जाए तब उसे निकाल कर छील लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर कटी प्याज , हरी मिर्च , नमक और हल्दी डाल कर भूनें।
- फिर इसमें उबले हुए आलू डाल कर मैश करें। फिर इसे ठंडा होने के लिये रख दें।
- अब इस आलू के मसाले को पराठे में भर कर बेल लें।
- फिर तवा गरम करें और तेल डाल कर पराठे सेकें।
- जब पराठे तैयार हो जाएं तब उन्हें हरी चटनी या कैचप के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Aloo Pyaz Paratha: Breakfast Recipe
Story first published: Friday, November 8, 2013, 10:19 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2013



Click it and Unblock the Notifications