Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
बासी चावल से बनाएं टेस्टी राइस पैनकेक
Veg
oi-Staff
अगर आपके घर पर रात का बासी चावल बच जाए तो आप उसमें ढेर सारी सब्जियां मिक्स कर के पैनकेक बना सकती है। रात के चावल का सुबह ब्रेकफास्ट में प्रयोग करने से चीज़ खराब भी नहीं होगी और नाश्ते के लिये सामग्री भी मिल जाएगी।
आज हम आपको बासी चावल से तैयार राइस पैनकेक बनाना सिखाएंगें। राइस पैनकेक खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आप दुनिया भर के बेकार स्नैक खाने से बच जाएंगी।
READ: जायकेदार कैप्सिकम पुलाव
आप चाहें तो ये पैनकेक अपने बच्चे को टिफिन में भी दे सकती हैं। सच मानिये इस पैनकेक को खा कर आपका बच्चा खुशी खुशी स्कूल से घर वापस आएगा। तो अगर आप चाहती हैं कि हम आपको इसकी विधि बताएं तो देर ना करें और नीचे दिया लेख जरुर पढ़ें।

कितने- 10 पैन केक
तैयारी में समय: 20 मिनट
पकाने में समय: 10 मिनट
सामग्री-
- 2 कप पके चावल
- 5 टी स्पून घिसा गाजर
- 5 चम्मच बारीक कटी हरी प्याज
- 1/2 कप पत्ता गोभी
- 1/4 कप गेहूं का आटा
- 1/2 कप बेसन
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 चम्मच हींग
- 2 चम्मच कटी हरी मिर्च
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच हरी धनिया
- नमक- स्वादअनुसार
- तेल- फ्राई करने के लिये
विधि -
- सभी सामग्रियों को एक कटोरे में डाल कर मिक्स करें। इसमें जरुर अनुसार पानी भी मिलाएं।
- घोल ज्यादा पतला ना करें नहीं तो पैन केक ठीक से बनेगा नहीं।
- एक नॉन स्टिक तवा गरम करें और उसमें आधा चम्मच तेल डालें।
- फिर उस पर चम्मच भर घोल डालकर गोल घुमाएं और पैन केक को शेप दें।
- अब किनारों पर तेल डालें। फिर पैनकेक को सुनहरा होने तक पकाएं।
- इसे पलट दें और अब इसी प्रकार से सभी पैनकेक तैयार कर लें।
- आखिर में इसे सर्विंग प्लेट पर निकाल कर हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
बासी चावल से बनाएं टेस्टी राइस पैनकेक
Story first published: Friday, December 18, 2015, 8:00 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2015



Click it and Unblock the Notifications