Latest Updates
-
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास
बच्चों को जरुर पसंद आएगा यह यम्मी चीज़ टोस्ट
Veg
oi-Staff
नाश्ता ऐसा होना चाहिये जिसे खा कर पेट कुछ समय तक भरा रहे। आज हम आपको यम्मी चीज़ टोस्ट बनाना सिखाएंगे। इस सैंडविच में काफी सारी हरी सब्जियां पड़ती हैं जिससे यह सैंडविच काफी हेल्दी बन जाता है। आप इसमें इच्छा अनुसार ढेर सारी चीज डाल कर इसका आनंद उठा सकती हैं। बच्चों को रोज तरह तरह की चीज़ खाने का मन करता है इसलिये आप उनके लिये यह आराम से बना सकती हैं। यह चीज टोस्ट सैंडविच हमारे बच्चों को बहुत भाएगा। तो चलिये देखते हैं कि यह सैंडविच कैसे बनाया जाता है।
बच्चों को बेहद पसंद आएंगा ड्राई फ्रूट पुलाव
तैयारी में समय- 16-20 मिनट
पकाने में समय- 21-25 मिनट

सामग्री-
- चीज़ घिसा हुआ- 1/2 कप
- ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 10-12
- दूध- 1/2 कप
- ब्राउन ब्रेड स्लाइस- 6
- राई पावडर- चम्मच
- जैतून तेल- जरुरत के अनुसार
- काली मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- बटर- 1 चम्मच
- टमाटर- 2 मध्यम
- हरी शिमला मिर्च- 2 मध्यम
- हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
विधि-
- ओवन को सबसे पहले 170°C पर गरम कर लीजिये। एक नॉन स्टिक पैन में ½ कप दूध गरम कर के उसमें चीज घिस कर पकाइये।
- ब्रेड स्लाइसक को तिकोने आकार में काटें। उसे बेकिंग ट्रे पर रखें और उस पर थेाड़ा सा ऑलिव ऑइल डाल कर उसे ओवन में टोस्ट करें।
- बाकी की बची ब्रेड स्लाइस को मिक्सी में डाल कर ब्लेंड कर दें जिससे आपके पास फ्रेश ब्रेडक्रब्स हो जाएं।
- मिल्क चीज मिश्रण में राई पावडर, काली मिर्च पावडर और बटर डाल कर मिक्स करें।
- टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटे। जब चीज पिघल जाए जाए तब आंच को बंद कर दें और उसमें ब्रेड क्रब्स डाल कर मिक्स करें।
- शिमला मिर्च को बडे पीस में काटें। ओवन से ब्रेड निकालें। उस पर शिमला मिर्च और टमाटर के टुकड़ों को उस पर रखें।
- अब सब्जियों पर चीज सॉस को डालें, ऊपर से कटी हुई हरी मिर्च डाल कर टोस्ट कर दें।
- जब ब्रेड लाइट गोल्डन ब्राउन हो जाए तब इसे सर्व करें।
Comments
English summary
Cheese Toast Recipe
Story first published: Monday, March 9, 2015, 12:08 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2015



Click it and Unblock the Notifications