Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
डायबिटीज वालों के लिये चाइनीज फ्राइड राइस
मधुमेह रोगियों को चावल खाना मना होता है, लेकिन अगर आप ब्राउन राइस खाते हैं तो आपको कोई परेशानी नहीं होगी। इस चाइनीज फ्राइड राइस में थोड़ा सा चावल प्रयोग करें और खूब सारी हरी सब्जियां, जिससे आपको बहुत सारा पोषण और फाइबर मिल सके। इसमें फाइबर होने की वजह से खाना खाने के बाद झट से खून में ग्लूकोज में उछाल नहीं हो पाएगा। सही प्रकार का चावल चुन कर आप इस डिश को हेल्दी बना सकती हैं। फ्राइड राइस बनाने के लिये आप चावल कि जगह पर दलिया का भी प्रयोग कर सकते हैं। तो आइये देखते हैं कि डायबिटीज वालों के लिये चाइनीज फ्राइड राइस बनाने कि विधि-
कितने लोगों के लिये- 6
तैयारी में समय- 30 मिनट
पकाने में समय- 30 मिनट

सामग्री-
1 कप धुला हुआ ब्राउन राइस
3/4 कप बारीक कटी फ्रेंच बींस
3/4 कप बारीक कटी गाजर
1/4 कप बारीक कटी शिमला मिर्च
2 हरे पत्तेदार प्याज, बारीक कटे
1/2 चम्मच सोया सॉस
1 1/2 चम्मच तेल
नमक
विधि-
- चावल को दो कप पानी में डाल कर उबाल लीजिये। चावल अलग-अलग होने चाहिये।
- पैन में तेल गरम करें, उसमें हरी पत्तेदार प्याज को छोड़ कर बाकी कि सारी सब्जियों को डालें। ऊपर से 2 चम्मच पानी का डाल कर 5 मिनट तक पकाएं।
- फिर उसमें चावल, सोया सॉस, हरी पत्तेदार प्याज और नमक डाल कर मिक्स करें और 2 मिनट तक फ्राई करें।
- गरम गरम सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
