Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
स्वाद और सेहत से भरा कार्न मसाला डोसा
नाश्ते में डोसा एक अच्छा ऑपशन होता है। यह ज्यादातर साउथ इंडिया में नाश्ते के रूप में बनाया जाता है। वहां पर आप पाएंगे कि कोई भी रेस्ट्रॉन्ट क्यों ना हो, आपको वे लोग जो भी डोसा देंगे उस पर बटर का टुकडा़ जरुर रखा होगा। हालाकि आप ब्रेकफास्ट को हेल्दी तरीके से भी बना सकती हैं।
आज जो डोसा हम आपको बताएंगे उसमें मसाले के रूप में कार्न डाला हुआ होगा। कार्न डोसा सेहत के लिये बहुत ही अच्छा माना जाता है क्योंकि यह मधुमेह रोगियों में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करता है। कार्न में खूब सारा फाइबर होता है जिससे पेट में कब्ज भी नहीं बनती। आइये देखते हैं कार्न डोसा बनाने की विधि-

कितने लोंगो के लिये- 3
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 45 मिनट
सामग्री-
बेबी कार्न- ½ कप उबला
चावल- 2 कप
प्याज- 2 कटे हुए
हरी मिर्च- 4
टमाटर- 2 कटी हुई
नमक स्वादअनुसार
तेल- 1 कप
विधि
1. सबसे पहले चावल को धो लीजिये और एक घंटे के लिये पानी में भिगो कर रख लीजिये। उसके बाद चावल को पानी से निकाल कर मिक्सर में थोडे से नमक और पानी के साथ थोड़ा मोटा पीस लीजिये। जब यह मिश्रण त्यार हो जाए तब इसे एक घंटे के लिये ढंक कर किनारे रख दीजिये।
2. अलग से एक कटोरा लीजिये, उसमें कार्न, प्याज, टमाटर और हरी मिर्च एक साथ मिला दीजिये। थोडा सा नमक भी मिलाए और डोसे के इस भरावन को एक किनारे रख दें।
3. अब तवा गरम करें, थोडा सा तेल डाले और फिर डोसे वाला त्यार घोल उडेलें। घोल को तवे के चारों ओर फैला दें और गोल आकार दें। अब डोसे के बीच में चम्मच भर कर कार्न वाला मिश्रण डाल कर फैला दें।
4. डोसे को धीरे से मोड़ दें और तवे से नीचे उतार लें। डोसे को सर्व करने से पहले उस पर थोडा सा बटर डाल दें और नारियल या फिर पुदीने की चटनी के साथ परोसें।



Click it and Unblock the Notifications
