Latest Updates
-
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल
ऐसे बनाएं चटपटा कर्ड रसम
Veg
oi-Staff
अगर आपने साउथ इंडियन फूड खाया होगा तो आपको रसम के बारे में जरुर पता होगा। यह बड़ा ही खट्टा होता है जिसे खाने के साथ खाया जाता है। साउथ इंडिया में लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रसम कई तरह के बनते हैं पर आज हम आपको कर्ड रसम बनाना सिखाएंगे जो कि दही से बनाया जाता है।
READ: दही मिला कर बनाइये हरी धनिया की चटनी
कर्ड रसम उत्तर भारत में बनाई जाने वाली कढ़ी की तरह बनता है। पर इसे बनाने के लिये ढेर सारे मसालों का प्रयोग किया जाता है। आइये जानते हैं यह चटपटा कर्ड रसम कैसे बनाया जाता है।

कितने- 4 से 5
तैयारी में समय- 5 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- खट्टी दही - 1 कप
- पानी - 1/2 कप
- हल्दी पावडर - 1 चम्मच
- नमक स्वादअनसुार
भूनने के लिये मसाला -
- साबुत धनिया- 1 चम्मच
- तूअर दाल- 1 चम्मच
- मिर्च- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
छौंकने के लिये-
- तेल-1 चम्मच
- राई- 1 चम्मच
- जीरा- 1/2 चम्मच
- हींग- 1/4 चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 1 छोटा पीस
- कडी पत्ती- थोड़ी सी
विधि-
- सबसे पहले सभी सूखे मसालों को हल्का भून कर मिक्सी में बारीक पावडर बना लें।
- एक बरतन में खट्टी दही ले कर उसमें पानी, नमक, हल्दी पावडर और पिसे मसाले मिक्स कर दें।
- एक कढाई में तेल गरम करें, उसमें छौंकने वाली सभी सामग्रियों को डाल कर 30 सेकेंड के लिये भूनें।
- अब इसमें दही वाला मिश्रण डाल कर उबालें।
- जब आपको लगे कि दही का घोल अच्छी तरह से पक गया है तो आंच बंद कर दें और सर्व करें।
Comments
English summary
Curd Rasam Recipe
Story first published: Monday, March 30, 2015, 12:53 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2015



Click it and Unblock the Notifications
