Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
स्वादिष्ट गोभी पुलाव
Veg
oi-Staff
आज कल फूल गोभी का सीजन हाई है। यह सब्जी हर किसी को अच्छी लगती है पर अगर इसका पुलाव बना कर सर्व किया जाए तो इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ जाता है। फूल गोभी स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी होती है। गोभी पुलाव बनाना बहुत ही आसान है इसलिये चलिये आज हम असकी विधि जानते हैं। अगर आपके बच्चे अन्य सब्जियों को पसंद करते हैं तो इस गोभी पुलाव में आप दूसरी रंग-बिरंगी सब्जियां भी मिक्स कर सकती हैं।
कितने- 4
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- बासमती चावल- 1 कप
- गोभी- 1 मध्यम आकार में कटा हुआ
- हरी मटर- 1/2 कप
- प्याज- 1
- टमाटर- 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- जीरा पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- दालचीनी- 1
- हरी इलायची- 2
- तेज पत्ता- 1
- तेल- 3 चम्मच
- पानी- 2 कप
विधि-
- चावल को धो कर किनारे रखें।
- कुकर में तेल गरम करें, उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, हरी इलायची डाल कर कुछ सेकेंड फ्राई करें।
- अब कटी हुई प्याज, अदरक लहसुन पेस्ट डाल कर मध्यम आंच पर 5 मिनट पकाएं।
- इसके बाद फूल गोभी के टुकड़े, हरी मटर, हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें।
- अब थोड़ी देर के बाद कटे टमाटर के टुकड़े, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाल कर कुछ मिनट भूनें।
- अब बासमती चावल डाल कर 3 मिनट पकाएं।
- फिर पानी डाल कर मिक्स करें और 1सीटी आने तक हल्की आंच पर पकाएं।
Comments
English summary
Delicious Cauliflower Pulao Recipe
Story first published: Wednesday, December 18, 2013, 13:02 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2013



Click it and Unblock the Notifications
