Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
आसानी से बनाएं टेस्टी आलू और मूंग दाल
Veg
oi-Staff
मूंग की स्वादिष्ट दाल तो आप सभी ने खाई होगी। यह दाल प्रोटीन से भरी हुई होती है और झट से बन भी जाती है। आज हम आपको मूंग दाल को आलू मिला कर बनाना सिखाएंगे।
इसे प्लेन राइस के साथ खाइये और आनंद लीजिये। इस दाल को एक बार जरुर ट्राई करें। आइये जानते हैं कैसे बनाई जाती है आलू और मूंग की दाल।
RECIPE: ऐसे बनाएं पंजाबी दाल तड़का
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 18 मिनट

सामग्री-
- हरी मूंग दाल- 1 कप उबली हुई
- आलू- 2 उबले हुए
- टमाटर- 3
- हरी मिर्च- 5
- अदरक- 1 पीस
- कडी पत्ती- थोड़ी सी
- धनिया पत्ती- थोड़ी सी
- नमक- स्वादअनुसार
- पानी- 2 कप
छौंकने के लिये
- राई- 1 चम्मच
- जीरा- 1 चम्मच
- मेथी- 1/2 चम्मच
- हल्दी - 1/2 चम्मच
- तेल- 1/2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में थोड़ा सा तेल डाल कर गरम करें। फिर उसमें सभी छौंकने वाली सामग्रियों को एक एक कर के डाल कर फ्राई करें।
- अब इस पैन में कटे टमाटर, हरी मिर्च, घिसी हुई अदरक, कडी पत्ते, नमक, धनिया पत्ती डाल कर मध्यम आंच पर फ्राई करे।
- जब यह सभी चीजें अच्छी तरह से फ्राई हो जाए तब इसमें उबला हुआ आलू और पकाई हुई मूंग दाल डालें।
- इसे 10 मिनट तक पकाएं और अगर पानी कम है तो और डाल दें।
- जब दाल अच्छी तहर से गाढ़ी हो जाए तब आंच बंद कर दें और इसे सर्व करें।
Comments
Read in English: Easy Moong Dal & Potato Recipe
Read more about: dals indian vegetarian recipes veg recipe north indian dish दाल वेज रेसिपी नार्थ इंडियन डिश
English summary
Easy Moong Dal & Potato Recipe
Story first published: Friday, April 3, 2015, 11:19 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2015



Click it and Unblock the Notifications
