Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
कच्चे आम से बनाइये चटपटा मैंगो राइस पुलाव
Veg
oi-Staff
गर्मियों का मौसम आम से भर जाता है। इन दिनों मार्केट में काफी कच्चे आम दिखाई दे रहे हैं। तो ऐसे में घर पर ना केवल हरे आम की चटनी ही बनाई जा सकती है बल्कि आप मैंगो राइस भी बना सकती हैं। जी हां, कच्चे आम से तैयार मैंगो राइस पुलाव बेहद स्वादिष्ट होता है।
READ: बचे हुए चावल से बनाइये तवा पुलाव
ग्रीन मैंगो राइस काफी चटपटा होता है। आप इसे केवल 20 मिनट में बना सकती हैं। इसे बानने के लिये आइये देखते हैं एक सिंपल सी विधि।

कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
सामग्री-
- चावल- 1 1/2 कप पका हुआ
- कच्चा आम- 1 घिसा हुआ
- मूंगफली- 3 चम्मच
- हल्दी पावडर- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- काली मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
- नींबू का जूस- 1 चम्मच
- कडी पत्ती- मुठ्ठीभर
- राई- 1 चम्मच
- लाल मिर्च - 2
- पानी- 1/2 कप
- तेल- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
- एक पैन में तेल गरम कीजिये, उसमें कडी पत्ती, राई और लाल मिर्च डाल कर छौंकिये।
- फिर उसमें मूंगफली के दाने डाल कर चलाइये। आंच को मध्यम रखें।
- फिर हल्दी पावडर, धनिया पाउडर, मिर्च पावडर और नमक डाल कर चलाइये।
- जब सामग्री हल्की पक जाए तब उसमें घिसा कच्चा आम डालिये। इन्हें अच्छी तरह से फ्राई कीजिये और फिर 2 चम्मच पानी डालिये।
- 7 मिनट के बाद सामग्री को चलाइये और उसमें पका हुआ चावल डाल कर मिक्स कीजिये।
- पैन को कुछ देर के लिये ढंक दें। फिर 5 मिनट के लिये ढक्कन हटाइये और ऊपर से नींबू का रस मिक्स कीजिये।
- आंच बंद कर दें और चावल को हरी धनिया से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary
Exotic Green Mango Rice Pulav Recipe
Story first published: Thursday, May 14, 2015, 8:03 [IST]
Other articles published on May 14, 2015
More From Boldsky
Prev
Next



Click it and Unblock the Notifications











