Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
बड़ी ही टेस्टी है काजू गोभी और मटर की सब्जी
Veg
oi-Staff
सर्दियों में अक्सर सभी घरों में आलू, गोभी और मटर की सब्जी बनाई जाती है। लेकिन आज हम आपको नई विधि से यही सब्जी बनाना सिखाएंगे। आज हम काजू गोभी और मटर की सब्जी बनाएंगे जो कि बहुत ही टेस्टी लगती है।
READ: नवरात्र व्रत में ऐसे बनाइये कच्चे केले के कोफ्ते
इस सब्जी में नारियल का दूध भी डाला जाता है जिससे यह रेसिपी जायके में और भी शानदार हो जाती है। काजू गोभी मटर की सब्जी थोड़ी क्रीमी लगती है इसलिये यह घर पर सभी को पसंद आएगी। तो देर किस बात की आइये जानते हैं किस विधि से बनाते हैं काजू गोभी मटर की टेस्टी सब्जी।

सामग्री-
- काजू- 1 कप
- फूल गोभी- 1 छोटी
- टमाटर- 2
- उबली हरी मटर- 1/4 कप
- प्याज- 1/2 मध्यम
- लहसुन, बारीक कटा- 1 चम्मच
- अदरक, बारीक कटा- 1/2 चम्मच
- हरी मिर्च- 1-2
- कड़ी पत्ती- 10-12
- नारियल का दूध- 7 चम्मच
- धनिया की पत्ती- 2 चम्मच
- नींब का रस- 2 चम्मच
- केवड़े का पानी- 1/4 चम्मच
- हल्दी- 1/2 चम्मच
- धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
- गरम मसाला- 1/2 चम्मच
- लाल मिर्च- 1 चम्मच
- नमक- स्वादअुनसार
विधि -
- काजू, कटी हुई फूलगोभी और हरी मटर को थोडे़ से नमक, हल्दी, धनिया पावडर और गरम मसाले में उबाल लें।
- अब पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें।
- उसके बाद इसमें कडी पत्ती डाल कर साथ में लाल मिर्च भी डालें।
- फिर इसमें उबली हुई गोभी, काजू और हरी मटर डालें। ऊपर से कटे टमाटर भी डालें।
- इसके बाद नारियल का दूध डाल कर ग्रेवी को गाढा होने दें।
- एक बार जब यह हो जाए तब इसमें धनिया पत्ती, नींबू का रस और केवड़ा जल डालें।
- अब आखिर में इसे धनिया से गार्निश करें और सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications