Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
किशमिश की स्वादिष्ट चटनी
मीठी-मीठी किशमिश खाने में बडी़ ही अच्छी लगती है। तो क्या आपने कभी किशमिश की चटनी बनाने की कोशिश की है। अगर नहीं की तो आज ही इसे बनाइये क्योंकि यह बडी़ ही टेस्टी लगती है। आप किशमिश की चटनी को रोटी या पराठे के साथ आराम से खा सकते हैं। अगर आपके बच्चे टिफिन ले जाने में नखरा करते हैं तो आप उन्हें किशमिश की यह मीठी चटनी पराठे के साथ दें, फिर देखिये वे इसे कैसे चटकारे ले कर खाते हैं। आइये जानते हैं किशमिश चटनी बनाने की विधि-
कितने लोंगो के लिए : 12
सामग्री :
3 टीस्पून किशमिश
1/2 सूखा नारियल
घी
4-5 प्याज
10-12 हरी मिर्च
1 टीस्पून अदरक का लच्छा
7-8 काली मिर्च
5-6 लहसुन की कलियां
2 साबुत लाल मिर्च
2 टुकड़े दालचीनी
1/4 टी स्पून खसखस
5-6 सूखी हुई पुदीने की पत्तियां
2 टीस्पून बारीक कटा हरा धनिया
1/2 टी स्पून इमली
1 छोटा टुकड़ा गुड़

विधि :
एक पैन लीजिये और उसमें दो चम्मच घी डालिये। नारियल को कसकर घी में ब्राउन होने तक फ्राई करें। किशमिश और गुड़ को छोड़कर, प्याज से लेकर हरा धनिया तक घी में डालकर फ्राई करें। अब सारे मिश्रण को बारीक पीस लें। अब इसमें किशमिश और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें। लीजिये तैयार हो गई आपकी स्वादिष्ट एंड यम्मी किशमिश की चटनी।



Click it and Unblock the Notifications
