Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पार्टी पर बनाइये मलाई पनीर
मलाई पनीर एक बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी होती है, जिसे आप पार्टी या त्योहार पर बना सकती हैं। इसको खाने वाले मलाईदार ग्रेवी का स्वाद कभी भी नहीं भूलेंगे। मलाई पनीर को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता और तो और इसमें ज्यादा सब्जियों की भी जरुरत नहीं होती। चलिये देखते हैं मलाई पनीर को बनाने की विधि।
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
250 ग्राम पनीर
3 प्याज
2 टीस्पून कटी हुई अदरक
1 चुटकी हल्दी
1 टीस्पून पिसी हुई काली मिर्च
2 टीस्पून कसूरी मेथी
3 टी-कप मलाई
थोड़ा सा हरा धनिया
1 हरी शिमला मिर्च
1 लाल शिमला मिर्च
2 टीस्पून तेल
नमक स्वादानुसार

विधि :
सबसे पहले पनीर को बराबर टुकड़ों में काट लें।इसके बाद प्याज, अदरक और हरा धनिया भी काट लें। शिमला मिर्च को भी पनीर की तरह काट लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके प्याज को तब तक फ्राई करें, जब तक कि वो हल्के सुनहरे रंग का न हो जाये। इसमें कटी हुयी अदरक, कसूरी मेथी, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाइये। अब इसमें शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर पकने दीजिये।अब इसमें हल्दी और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ऊपर से फ्रेश मलाई डालकर अच्छी तरह चलाइए। अब इसे हरी धनिया से सजाकर गरमागरम परोसिये।



Click it and Unblock the Notifications
