Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मथुरा के डुबकी वाले आलू
Veg
oi-Staff
अगर आपको आलू खाने बेहद पसंद हैं तो मधुरा के डुबकी वाले आलू बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। यह आलू की सब्जी बड़ी ही मसालेदार और चटपटी होती है, सिजे पूडी के साथ खाया जाता है। घरों में अक्सर ब्रेकफास्ट के समय पूड़ी के साथ आलू की सब्जी बनाई जाती है। इसको बनाने मे बिल्कुल भी समय नहीं लगता क्योंकि इसमें कुछ काटने और छाटने की कोई आवश्यकता नहीं है। मथुरा में आलू करी को कचौड़ी के साथ परोसा जाता है, जिसके साथ जिलेबी भी होती है। यह एक बहुत ही स्वादिष्ट नाश्ता है। आइये जानते हैं मथुरा के डुबकी वाले आलू बनाने का सही तरीका! चटपटे आलू की रेसिपी

कितने- 6-7 लोगों के लिये
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट
सामग्री-
- 600 से 650 ग्राम आलू
- 2 से 3 हरी मिर्च
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच सूखी अदरक पावडर या 1 इंच अदरक घिसी हुई
- 1 कश्मीरी लाल मिर्च
- ½ चम्मच हल्दी पावडर
- ¼ चम्मच हींग
- 1 चम्मच अमचूर
- ¼ कप कटी हरी धनिया
- 3 कप पानी
- 2 चम्मच तेल
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- आलू को कुकर में उबाल लें, फिर ठंडा कर के छील लें।
- आलू को हल्का मसल लें और किनारे रख दें।
- कढाई में तेल गरम करें, उसमें जीरा डालें।
- फिर हरी मिर्च डाल कर 2 सेकेंड के लिीये चलाएं।
- आंच बंद कर दें और एक एक कर के हल्दी, हींग, कश्मीरी लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर और अदरक डालें।
- इसे चला कर कढाई के नीचे की आंच जला लें।
- अब इसमें कटे टमाटर डाल कर चलाएं, फिर 3 कप पानी डालें। अब अमचूर पावडर और नमक डालें।
- इसे 10 से 12 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। जब करी गाढी हो जाए तब इसमें कटी हरी धनिया डालें और आंच बंद कर दें।
- अब आप मथुरा के डुबकी वाले आलू को पूड़ी या कचौड़ी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
mathura ke dubki wale aloo recipe
Story first published: Friday, October 10, 2014, 12:03 [IST]
Other articles published on Oct 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications
