Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
मेथी मलाई मशरूम रेसिपी
Veg
oi-Staff
मेथी मलाई मशरूम की सब्जी बिल्कुल रेस्ट्रॉन्ट स्टाइल में बनाना बहुत ही आसान है। यह काफी अलग स्टाइल से बनाई गई है क्योंकि इसमें मेथी और मलाई का मिश्रण किया गया है।
अगर आपके घर पर पार्टी आदि है तो आप मेथी मलाई मशरूम बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर आपको मशरूम खाना बेहद पसंद है तो आज ही यह रेसिपी ट्राई कीजिये और फिर हमें बताइये कि आपको यह रेसिपी कैसी लगी।

सामग्री-
- 200 ग्राम मशरूम
- 1 चम्मच तेल
- ½ कप कटे प्याज
- 2 कप कटी हुई मेथी पत्ती
- 1 चम्मच अदरक और लहसुन पेस्ट
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच दालचीनी पावडर
- नमक- स्वादअनुसार
- 1/2 चम्मच अमचूर पावडर
- 1/2 कप ताजी क्रीम
विधि-
- मशरूम को धो कर छोटे पीस में काट लें।
- फिर पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्याज डाल कर चलाएं।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पावडर और दालचीनी पावडर डालें।
- फिर मेथी डाल कर कुछ देर पकाएं।
- उसके बाद इसमें मशरूम के टुकड़े डालें।
- उसके बाद नमक डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- कुछ देर के बाद अमचूर पावडर और क्रीम डाल कर मिक्स करें।
- आखिर में इसे क्रीम से गार्निश कर के सर्व करें।
Comments
English summary



Click it and Unblock the Notifications
