Latest Updates
-
Delhi Old City Style Bedmi Poori Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी खस्ता और कुरकुरी पूरी -
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल -
Jackfruit Mutton Alternative Kathal Sabzi Recipe: घर पर बनाएं मटन जैसा स्वाद -
बुधवार या वीरवार कब है परमा एकादशी का व्रत? इस दिन करें ये 3 महाउपाय जिन्हें दूर होगी कंगाली -
अगर कौवा आपके सिर को छूकर जाए तो क्या है इसका मतलब? जानें शुभ है या अशुभ संकेत -
Cooling Buttermilk Snack Masala Chaas Recipe: गर्मियों में ताजगी और स्वाद का बेहतरीन मेल -
लैपटॉप बंद कर पकौड़े तलने लगा Employee; अनोखा वीडियो देख लोग बोले- 'लगता है अप्रेजल खराब हुआ है!' -
बेटी के लिए ढूंढ रहे हैं 'ब' अक्षर से नाम? देखें संस्कृत के 100 सबसे आधुनिक और अर्थपूर्ण Name -
खाने से पहले कैसे करें खराब व ताजे अंडे की पहचान? शेफ पंकज भदौरिया ने बताए 2 बेहद आसान टिप्स -
The Right Way to Make Palak Paneer Recipe: रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और स्वादिष्ट पालक पनीर अब घर पर बनाएं
स्वादिष्ट और पौष्टिक मिस्सी रोटी

सामग्री
गेहूं का आटा - 1 कप
बेसन - 1 कप
नमक - स्वादानुसार - आधा छोटी चम्मच से कम
अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच
हींग - 1-2 चुटकी
हल्दी - 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 चम्मच
तेल - 2 छोटी चम्मच
विधि:
एक कटोरे में आटा और बेसन लीजिये और उसमें नमक, अजवायन, हींग, हल्दी, कसूरी मेथी और तेल डालकर मिला लीजिये। पानी की सहायता से नरम आटा गूंथिये। आटे को सेट होने के लिये ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये। अब हाथ पर थोड़ा तेल लगाकर आटे को मल कर चिकना कर लीजिये। अब मिस्सी रोटी बनाने के लिये आटा तैयार है। तवा को गैस पर चढाइये। आटे की लोई बनाइये और रोटी के आकार का बेल लीजिये। बेली गई रोटी को गरम तवे पर डालिये और नीचे की सतह पर हल्का सा सिकने पर पलट दीजिये, दूसरी सतह पर सिकने के बाद तवे से उतारकर सीधे आग पर रखते हुये रोटी को घुमा घुमा कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये। सेकी हुई रोटी के आगे की सतह पर घी लगाकर, रोटी रखने के डिब्बे में नेपकिन पेपर या फोइल बिछा कर रखते जाइये। सारी रोटी इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिये। मिस्सी रोटी तैयार हैं, गरमा गरम मिस्सी रोटी अपनी मन पसन्द सब्जी, दही, चटनी और अचार के साथ परोसिये और खाइये।



Click it and Unblock the Notifications