Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
स्वादिष्ट मिक्सड वेजिटेबल
जिस दिन आपका दाल बनाने का या खाने का मन न करे, उस दिन आप यह स्वादिष्ट मिक्सड वेजिटेबल बना सकती हैं। घर में जितनी भी सब्जी हों, उन्हें इकठ्ठा करें और तैयार कर लें यह स्वादिष्ट और जायकेदार मिक्सड वेजिटेबल। यह मिक्सड वेजिटेबल स्वाद में बहुत ही टेस्टी होती है क्यूंकि यह साउथ इंडियन स्टाइल में बनाई गई है। इसमें तीखे स्वाद के साथ साथ इमली का खट्टा स्वाद भी मिला हुआ है। तो चलिये देखते हैं कि यह केरला स्टाइल से बनाई गई स्वादिष्ट मिक्सड वेजिटेबल आपको पसंद आती है कि नहीं। यह है इसको बनाने कि विधि-

सामग्री-
गाजर- 1
बैंगन- 2
करेला- 1
प्याज- 1
नारियल- 1/2 कप
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हींग- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच
इमली का गूदा- 2 चम्मच
राई- 1 चम्मच
सूखी लाल मिर्च- 1 चम्मच
कडी पत्ता- 10
तेल- 2 चम्मच
पानी- 1 1/2 कप
विधि
- सभी सब्जियों को एक साथ प्रेशर कुकर में पानी डाल कर 1 सीटी आने तक पका लें। फिर ठंडा कर लें।
- जब सभी सब्जियां ठंडी हो जाएं तब उसे कटोरे में निकाल कर किनारे रखें।
- एक सूखे पैन में घिसा नारियल, मेथी और धनिया पाउडर को मध्यम आंच पर गरम कर लें और फिर ठंडा हो जाने पर आधा कप पानी मिला कर गाढा पेस्ट तैयार कर लें।
- एक पैन में तेल गरम करें, उसमें प्याज डाल कर ब्राउन होने तक पकाएं।
- फिर उबली सब्जियों को डाल कर 5 मिनट फ्राई करें।
- फिर पिसे मसालों का पेस्ट डालें और हल्की आंच पर पकाएं।
- दूसरे पैन में 1 चम्मच तेल डाल कर राई, सूखी लाल मिर्च और कडी पत्ते डाल कर मिनट पर भूनें और गैस बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को करी में पलट दें और मिक्स करें।
- एक बार हो जाने पर आंच बंद कर दें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications