Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
पराठे या नान के साथ खाएं पनीर मखमली
Veg
oi-Staff
अगर आपको किसी दिन पालक पनीर बनाने का मन ना करे, तो आप पनीर मखमली रेसिपी पका कर आनंद ले सकती हैं। यह एक हेल्दी पनीर मखमली रेसिपी है, जिसमें आपको ज़रा से तेल का इस्तमाल करना होगा। इस रेसिपी का स्वाद बढ़ाने के लिये इसमें काजू, पुदीने और धनिया की ग्रेवी डाली जाती है, जिसमें पनीर को पकाया जाता है।
आप इसे पराठे या नान के साथ सर्व कर सकती हैं। हमें आशा है कि आपको हमारी बताई हुई यह पनीर की रेसिपी काफी पसंद आएगी। अगर आप भी हमें अपनी बनाई हुई रेसिपी भेजना चाहती हैं, तो हमें जरुर लिखें।

तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
- 2 1/2 कप पनीर क्यूब्स
- 1 चम्मच बटर
- 1 चम्मच तेल
- 1 कप स्लाइस की हुई प्याज
- 1/2 कप दूध
- 1 1/2 चम्मच गरम मसाला
- नमक- स्वादअुनसार
पेस्ट में बनाई जाने वाली सामग्री-
- 2 कप कटी धनिया
- 1/2कप कटी पुदीना पत्ती
- 1 चम्मच हरी मिर्च
- 1/2 इंच अदरक
- 1/4 कप काजू
- 1/4 कप दही
- 2 लहसुन लौंग
- 1 चम्मच नींबू का रस
- नमक- स्वदाअनुसार
- 2 चम्मच पानी
विधि-
- पनीर क्यूब्स को सबसे पहले एक कटोरे में रख कर हरी धनिया और पुदीने के पत्ती वाले पेस्ट से मैरीनेट कर लें। इसे 10-15 मिनट तक के लिये किनारे रख दें।
- अब एक गहरा पैन गैस पर चढ़ाएं, उसमें तेल गरम करें।
- फिर कटी प्याज डाल कर गुलाबी करें।
- आंच को मध्यम आंच पर रखें। उसके बाद इसमें मैरीनेट की हुई पनीर, दूध, गरम मसाला और थोड़ा सा नमक मिक्स करें।
- इसे बीच बीच में चलाती रहें।
- जब पनीर अच्छी तरह मसालों से लिपट जाए तब आंच को बंद कर दें।
- आप पनीर मखमली को पराठे या नान के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Paneer Makhmali Recipe
Story first published: Monday, March 23, 2015, 12:58 [IST]
Other articles published on Mar 23, 2015



Click it and Unblock the Notifications