Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चटपटा पनीर टिक्का

सामग्री-
पनीर 500 ग्राम, दही 100 ग्राम, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च आधा छोटी चम्मच, मक्खन या घी 2 टेबल स्पून, जीरा पाउडर 1 छोटी चम्मच, अदरक पेस्ट, 2 शिमला मिर्च, टमाटर 2-3, चाट मसाला 1/2 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर (यदि आप चाहें), हरा धनियां 1 टेबिल स्पून (बारीक कटा हुआ), नीबू 1 चार टुकड़ों में कटा हुआ।
विधी-
पनीर को बड़े चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये। दही को फेंट कर, नमक, काली मिर्च और आधा अदरक का पेस्ट मिला लीजिये। पनीर के टुकड़े दही में डाल कर मिलाइये आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये। दही से पनीर के टुकड़े निकालिये, प्लेट में लगाइये 1-2 घंटे के लिये फ्रिज में रख दीजिये। शिमला मिर्च को लम्बे पतले टुकड़े काट लीजिये। टमाटर, धोइये और गोल पतले काट लीजिये।
नानस्टिक कढ़ाई या तवे में मक्खन डाल कर गरम कीजिये, पनीर के 6-7 टुकड़े गरम मक्खन में डाल कर दोंनो तरफ, हल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये। सारे पनीर के टुकड़े इसी तरह तल कर प्लेट में निकाल कर रख लीजिये। गैस धीमी कर लीजिये, कढ़ाई में जो मक्खन बचा है, उसमें जीरा पाउडर, अदरक पेस्ट, डाल कर चमचे से चलाइये। इस मसाले में शिमला मिर्च डालिये चमचे से चलाइये और 1 मिनिट ढककर पकाइये, अब टमाटर, पनीर के तले हुये टुकड़े, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर डाल कर सभी को अच्छी तरह मिला कर आधा या एक मिनिट तक चलाइये। पनीर टिक्का तैयार है। पनीर टिक्का प्लेट में लगाइये, हरा धनियां और नीबू से सजाइये, परोसिये और खाइये



Click it and Unblock the Notifications
