Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
लाजवाब छिलके वाली आलू की सब्जी
क्या आपको आलू खाना अन्य सब्जियों के मुकाबले ज्यादा टेस्टी लगता है? या फिर आपके घर में आलू के अलावा और कोई सब्जी रहती ही नहीं? अगर ऐसा है तो आज वही पुरानी आलू की सब्जी बनाने के अलावा कुछ टेस्टी बनाइये। अगर आप कोई अच्छी करी की रेसिपी ढूंढ रही हैं तो आप बना सकती हैं छिलके वाले आलू की सब्जी। इसको बनाने के लिये आलू को अच्छी प्रकार से धो लीजिये और फिर उसे चार भागों में काट कर प्रेशर कुकर में बना लीजिये। इस सब्जी को बनाने में आपका समय भी नहीं लगेगा और आपको आलू के छिलके से पूरा पोषण भी मिल जाएगा क्योंकि इसमें बहुत सारा पोषण होता है। तो आइये देखते हैं छिलके वाली आलू की सब्जी की विधि-
कितने लोगो के लिये- 4
तैयारी में समय- 10 मिनट
पकाने में समय- 15 मिनट

सामग्री-
आलू- 5
हरी मिर्च- 4
टमाटर- 1
जीरा- चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
हल्दी- 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर- 1 चम्मच
नींबू रस- 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 डंठल
नमक- स्वादअनुसार
तेल- 2 चम्मच
विधि-
- प्रेशर कुकर में तेल गरम करें, उसमें जीरा डाल कर गरम करें। फिर कटे टमाटर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स करें।
- 30 सेकेंड के बाद आलू को छोटे टुकड़ों में काट कर 3-4 मिनट के लिये हल्की आंच पर भूनें।
- इसके बाद हल्दी, नमक और धनिया पाउडर छिडक कर 5 मिनट पकाएं।
- अब 1 कप पानी डाल कर प्रेशर कुकर का ढक्कन ढांक दें और 2 सीटी आने तक पकाएं।
- जब आप कुकर का ढक्कन खोलें तो उसमें नींबू का रस डाल दें। गार्निश करने के लिये हरी धनिया का प्रयोग करें।
- आपका छिलके वाला आलू तैयार हो गया है, इसे गरमा गरम चावल के साथ सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
