Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
नाश्ते में जरुर बनाएं रागी इडली
Veg
oi-Staff
रागी इडली स्वाद के साथ सेहत भी प्रदान करती है। रागी इडली खाने में बड़ी ही टेस्टी लगती है। अगर आप के पास रागी का आटा हो तो इसकी इडली बनाना बिल्कुल भी ना भूलें। रागी इडली को खाने से सेहत में काफी सुधार आता है।
रागी इडली बनाने की विधि नीचे दी जा रही है। हम आशा करते हैं कि आपको यह इडली बनाने में आसान लगेगी। आइये जानते हैं रागी इडली बनाने की विधि।

तैयारी में समय- 60 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट
कितने- 4 लोगों के लिये
सामग्री-
- इडली बनाने के लिये चावल- 1 कप
- रागी आटा- 2 कप
- साबुत छिली उरद दाल - 1 कप
- नमक- स्वादअनुसार
विधि-
- सबसे पहले उरद दाल को 4 घंटे के लिये भिगो कर रख दें। चावल को भी अलग पानी में 5 घंटे के लिये भिगो कर रखें।
- फिर उरद दाल को थोड़ा सा पानी मिला कर बारीक पीस लें।
- चावल को भी थोड़ा सा पानी डाल कर बारीक पीस कर किनारे रख दें।
- अब पिसे हुए चावल में पिसी उरद दाल, रागी आटा और नमक मिक्स करें।
- जब यह अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब समझिये इडली का मिश्रण तैयार है।
- मिश्रण ज्यादा पतला ना रखें।
- अब इस मिश्रण को 7 से 8 घंटे के लिये एक बरतन में खमीर उठने के लिये रख दें।
- अब इडली बनाने वाला सांचा लें और उसमें इडली का घोल भर कर इडली बनाएं।
- इडली बनने में 15 मिनट लगेंगे। जब यह तैयार हो जाए तब इसे निकाल कर सांभर और नारियल चटनी के साथ सर्व करें।
Comments
English summary
Ragi Idli Recipe
Story first published: Tuesday, April 21, 2015, 8:26 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2015



Click it and Unblock the Notifications
