Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
उपवास में ऊर्जा से भर दे यह राजगिरा थालीपीठ
Veg
oi-Staff
नवरात्री शुरु हो चुकी है और लोग अपनी सुविधा अनुसार उपवास भी रखने लगे हैं। वसंत नवरात्री बड़ी ही खास होती है। मन में पूरी श्रृद्धा के साथ अगर व्रत रखा जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है। व्रत रखते समय खुद को ऊर्जा से भरे रखने के लिये आपको कुछ ऐसी चीजे़ खानी चाहिये जिससे आपको तुरंत एनर्जी मिल सके।
कुछ विशेष प्रकार के आटे जैसे कुट्टू का आटा या फिर राजगिरा आटा आदि खाने से ताकत आती है। आज हम आपको थालीपीठ बनाने की विधि बताएंगे जो कि महाराष्ट्रा में खाई जाने वाली स्पेशल रोटी/पराठा है । यह राजगिरा आटा और उबले हुए आलू से तैयार किया जाता है। यह बनाने में आसान है और तुरंत बन भी जाता है। उपवास में बनाइये केले के चिप्स

कितनेः 4
तैयारी में समयः 15 मिनटर
पकाने में समयः 15 मिनट
सामग्रीः
- राजगिरा आटाः 3 कप
- उबले आलूः 4
- हरी मिर्चः 2
- जीराः 1 चम्मच
- सौंफः 1/2 चम्मच
- धनिया पत्तीः 2 चम्मच
- सेंधा नमकः स्वादअनुसार
- घीः 2 चम्मच
विधिः
- सबसे पहले मिक्सी में धनिया पत्ती, जीरा, हरी मिर्च और सौंफ को एक साथ बारीक पेस्ट में पीस लें।
- फिर राजगिरा आटे को एक बडे़ कटोरे में डाल कर उसके साथ उबले हुए आलू मसल कर डालें और दोनों चीज को एक साथ मिक्स करें।
- फिर इस मिश्रण में सेंधा नमक मिक्स कर के आटा तैयार कर लें।
- आटे को गूथते समय उसमें पानी का भी प्रयोग करें।
- जब आटा तैयार हो जाए तब उसमें से लोई काट लें और उसको मध्यक आकार का बेल लें।
- बेलते समय अगर रोटी चिपने लगे तो उसे राजगिरा आटे में लपेट कर बेलें।
- अब रोटी को गरम तवे पर पलटें और घी लगा कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेकें।
- आपकी राजगिरा थालीपीठ नवरात्री के लिये तैयार है।
- आप इस डिश को हरी चटनी या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकती हैं।
Comments
English summary
Rajgira Thalipeeth For Navratri Fasting
Story first published: Friday, April 4, 2014, 12:00 [IST]
Other articles published on Apr 4, 2014



Click it and Unblock the Notifications
