Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मुंह में पानी आ जाए, ऐसा है यह सोया चॉप
सोया चॉप में काफी सारा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि आपकी सेहत के लिहाज से बिल्कुल ठीक है। तो इस संडे इसे जरुर बनाएं और घर वालों को एक बढियां सा सरप्राइज दें।
Veg
oi-Staff
सोया चंक्स तो भारत के हर किचन में पाया जाता है। कहते हैं कि यह ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करता है, कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और हमारे पेट को भी ठीक रखता है।
Get Upto Rs.25000 Cashback on Home & Kitchen Appliances Via Paytm (Only Till 18th Dec)*
हम आपको सोया चंक्स से बनी कई रेसिपीज बनाना सिखा चुके हैं। लेकिन आज हम आपको मसाला सोया चॉप बनाना सिखाएंगे, जो कि काफी आसान है।
सोया चॉप में काफी सारा प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो कि आपकी सेहत के लिहाज से बिल्कुल ठीक है। तो इस संडे इसे जरुर बनाएं और घर वालों को एक बढियां सा सरप्राइज दें। आइये जानते हैं इसे बनाने की विधि-

- तैयारी के समय: 11-15 मिनट
- कुक समय: 26-30 मिनट
- परोसें: 4
सामग्री-
- सोया चंक्स - 2 कप
- ताजा ब्रेडक्रंब - 1 कप
- अदरक का टुकड़ा - 1/2 इंच कटा हुआ
- लहसुन बारीक कटा - 1 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
- चाट मसाला - एक चुटकी
- हरी मिर्च - 1 चम्मच पेस्ट
- नमक - स्वाद अनुसार
- कोर्न्फ्लोर - 1 चम्मच
- तेल- फ्राई करने के लिये
- भुना मसाला - 100 ग्राम
- धनिया पाउडर - 1 चम्मच
- जीरा पाउडर 1 चम्मच
- ब्राउन शुगर - 1 1/2 चम्मच
- इमली का पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
विधि -
- एक मिक्सी में सोया चंक्स, ताजी ब्रेड क्रंब, अदरक, लहसुन, आधा चम्मच लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, हरी मिर्च पेस्ट, नमक और 2 चम्मच पानी मिला कर पीस लें।
- अब इस मिश्रण को एक कटोरे में निकालें और उसमें कॉर्न फ्लोर मिलाएं।
- अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- अब मिश्रण के 4 सामान्य भाग करें और उन्हें अंडाकार शेप दें।
- अब आइस्क्रीम स्टिक को इसके एक हिस्से से अंदर डालें और पैन पर डालें।
- फिर इसे दोंनो ओर रख कर गोल्डन होने तक सेंके। फिर इसे एक पेपर पर निकाल कर रखें।
- अब पैन में भुना मसाला डालें, फिर लाल मिर्च पावडर, धनिया पाडर, जीरा पावडर, ब्राउन शुगर, इमली का पेस्ट डाल कर 2 मिनट तक चलाएं।
- अब इसमें 1 कप पानी और नमक डाल कर मिक्स करें। इसे तब तक पकाएं जब तक कि मसाला गाढा ना हो जाए।
- अब आपका चॉप तैयार है, इसे प्लेट पर निकालिये और ऊपर से इस पर मसाला डाल कर सर्व कीजिये।
Comments
Read more about: curry recipes veg recipe north indian dish वेज रेसिपी करी रेसिपी नॉर्थ इंडियन रेसिपी
English summary
Soya Chop Masala Recipe
Story first published: Saturday, December 17, 2016, 15:29 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2016



Click it and Unblock the Notifications