Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
मसालेदार बैंगन मुसल्लम
Veg
oi-Staff
अगर आप वही कम तेल मसाले वाले खाने से बोर हो चुके हैं, तो आज अपने लंच को थोड़ा स्पाइसी बनाइये। आज दुपहर के खाने में मसालेदार बैंगन मुसल्लम बना कर देखिये। यह बैंगन मुसल्लम खाने में तीखा, चटपटा और बहुत क्रीमी लगता है। बैंगन मुसल्लम बनाना बहुत ही आसान है। हम आप से कह सकते हैं कि अगर आप इसे एक बार खाएंगी तो आप इसे रोज रोज बनाएंगी। आइये जानते हैं कि मसालेदार बैंगन मुसल्लम कैसे बनाया जाता है।
सेम आलू की फली की सब्जी
कितने- 3
तैयारी में समय- 15 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
- छोटे बैंगन - 4-5
- प्याज- 2
- अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
- मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/2
- टमाटर- 2
- टमैटो प्यूरी- 2 चम्मच
- चीनी- 1/2 चम्मच
- नमक- स्वादअनुसार
- जीरा- 1 चम्मच
- ताजी मलाई- 2 चम्मच
- तेल- तलने के लिये
- तेल- 2 चम्मच
विधि-
- बैंगन को धो कर चाकू की मदद से उसमें चार पांच चीरे लगा दें।
- अब कढाई में तेल गरम करें और उसमें सभी बैगनों को मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन तल लें।
- अब एक पैन गैस पर चढाएं और उसमें दो चम्मच तेल डालें। फिर जीरा डाल कर दो मिनट बाद उसमें बारीक कटी प्याज डालें।
- जब प्याज गुलाबी हो जाए तब उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट , मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डाल कर 4 मिनट पकाएं।
- इसके बाद इसमें चॉप किये हुए टमाटर और टमैटो प्यूरी को एक साथ डालें।
- थोड़ी देर के बाद नमक और जरा सी चीनी मिलाएं।
- फिर इसमें फ्राई किये हुए बैंगन डालें।
- ग्रेवी बनाने के लिये इसमें थोड़ा सा पानी डालें।
- एक बार हो जाने के बाद आंच को बंद कर दें और इसमें ताजी क्रीम तथा कटी हरी धनिया छिड़क कर सर्व करें।
Comments
English summary
Spicy Baingan Musallam Recipe
Story first published: Thursday, April 10, 2014, 13:16 [IST]
Other articles published on Apr 10, 2014



Click it and Unblock the Notifications