Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पंजाबी डिश: पेशावरी चना
पेशावरी चना एक स्वादिष्ट और पॉपुलर पंजाबी व्यंजन है। यह स्पाइसी डिश पूरे भारत में फेमस हो चुकी है, जिसे छोला या फिर चना भी बोला जाता है। हांलाकी नार्थ इंडिया में छोला भटूरा बडा़ ही पसंद किया जाता है। काबुली चना बनाने के वैसे तो बहुत सारे तरीके हैं, लेकिन आज हम आपको पंजाबी तरीके से पेशावरी चना बनाना सिखाएंगे।

कितने लोगों के लिये- 3
पकाने का समय- 30 मिनट
सामग्री-
चना- 2 कप
प्याज- 2
टमाटर- 2
अदरक- 1 इंच
लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 4-5
हल्दी पाउडर- 1 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
धनिया पाउडर- ½ चम्मच
चना मसाला- 1 चम्मच
गरम मसाला- ½ चम्मच
जीरा पाउडर- 1 चम्मच
तेज पत्ता- 1
सूखी लाल मिर्च- 1
टी बैग- 2
तेल- 2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
विधि-
1. चने को धोइये और रातभर पानी में भिगो कर रख दीजिये। सुबह होते ही चने को धोइये और प्रेशर कुकर में चम्मच नमक, टी बैग और पानी डाल कर ढंक दीजिये। जब 6-8 सीटी आ जाए तब कुकर को खोल दीजिये।
2. फ्राइंग पैन लें और उसमें तेल गरम करें, उसके बाद उसमें तेज पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें। फिर प्याज, कुटी लहसुन और अदरक डालकर 2 मिनट तक भूने।
3. अब हरी मिर्च, टमाटर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, चना मसाला और धनिया पाउडर डाल कर मिक्स करें। पैन में चना और चने वाला पानी भी मिला दीयिजे। अब चने को अच्छी प्रकार से पक जाने दीजिये और ग्रेवी को गाढी हो जाने दीजिये।
4. आपका पेशावरी चना बिल्कुल तैयार है, इसे हरी धनिया के साथ गार्निश करें और सर्व करें।



Click it and Unblock the Notifications
